Home छत्तीसगढ़ मर्चेन्ट एवं वायर रॉड मिल विभाग के कर्मचारी शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित

मर्चेन्ट एवं वायर रॉड मिल विभाग के कर्मचारी शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित

115
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

भिलाई इस्पात संयंत्र के मिल जोन-1 के अन्तर्गत मर्चेन्ट एवं वायर रॉड मिल विभाग में दिनांक 11 सितम्बर 2024 को पाली एवं कर्म शिरोमणि पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य कार्मिकों के बीच स्वस्थ्य प्रतिस्पर्धा के साथ-साथ कार्यक्षेत्र में नवीनता, संसाधनों का बेहतर उपयोग एवं उच्चतम स्तर के सुरक्षा मानकों को बनाए रखते हुए कर्मचारियों को प्रेरित करने तथा उन्हें पहचान देने के लिए कर्मठ कर्मचारियों को सम्मानित करना है।

कार्यक्रम में सहायक महाप्रबंधक (प्रचालन, वायर राॅड मिल) श्री इन्द्रनाथ चटर्जी एवं उप प्रबंधक (प्रचालन, वायर राॅड मिल) श्री अरूण कुमार, जूनियर इंजीनियर (विद्युत, मर्चेंट मिल) श्री प्रमोद कुमार पाटिल तथा जूनियर इंजीनियर (यांत्रिकी, मर्चेंट मिल) श्री दीपक कुमार शर्मा को पाली शिरोमणि पुरस्कार से नवाजा गया। मर्चेंट मिल विभाग के श्री सुनील कुमार बंछोर, श्री प्रशांत दीवान, श्री वी सुरेश राव, वायर राॅड मिल विभाग के श्री हेमनाथ रामटेके, श्री विकास मंडल, श्री अनवर अली को कर्म शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य महाप्रबंधक (मर्चेन्ट एंड वायर राड मिल) श्री मुनीश कुमार गोयल ने अपने उद्बोधन में कार्य के दौरान सभी सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करने व संसाधनों का उच्चतम उपयोग करते हुए बेहतर प्रतिफल प्राप्त करने पर जोर दिया। पुरस्कार समारोह में सभी अनुभाग प्रमुख, महाप्रबंधक (मर्चेन्ट मिल) श्री एस के हरिरमानी, महाप्रबंधक (मर्चेन्ट मिल) श्री पी एस कोरेटी, महाप्रबंधक (मर्चेन्ट मिल) श्री एस के नायक, महाप्रबंधक (वायर रॉड मिल) श्री एन के खरे, महाप्रबंधक (वायर रॉड मिल) श्रीमती अनुपमा कुमारी तथा महाप्रबंधक (वायर रॉड मिल) श्री मोहिब्बुल हुसैन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन कनिष्ठ प्रबंधक (एचआर, मिल्स जोन-1) श्री राजेश कुमार पाण्डेय द्वारा किया गया। विदित हो कि इस योजना के तहत कर्म शिरोमणि पुरस्कार से उन कार्मिकों को सम्मानित किया जाता है जिन्होंने विगत माह में उत्कृष्ट कार्य किया हो तथा पाली शिरोमणि पुरस्कार से उन कार्मिकों को सम्मानित किया जाता है जिन्होंने विगत तिमाही में बेहतरीन कार्य कर अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया हो।