Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री श्री साय उज्जैन में स्व. श्री पूनमचंद यादव के तेरहवीं कार्यक्रम...

मुख्यमंत्री श्री साय उज्जैन में स्व. श्री पूनमचंद यादव के तेरहवीं कार्यक्रम में हुए शामिल

51
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024

तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर दी विनम्र श्रद्धांजलि

रायपुर, 15 सितम्बर 2024

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज उज्जैन में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पूज्य पिता जी स्व. श्री पूनमचंद यादव के तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर स्व. श्री पूनमचंद यादव जी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी। उन्होंने दिवंगत पुण्यात्मा को शांति प्रदान करने ईश्वर से प्रार्थना की।