Home छत्तीसगढ़ भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा आयोजित चिकित्सा शिविरों से आमजन हो रहे लाभान्वित

भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा आयोजित चिकित्सा शिविरों से आमजन हो रहे लाभान्वित

59
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के तत्वाधान में निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व विभाग द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन अपने आस-पास के परिधीय क्षेत्रों एवं खदान क्षेत्रों में किया जाता है। इसी के तहत 18 सितम्बर 2024 को ग्राम धौराभाठा में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

ग्राम धौराभाठा में आयोजित चिकित्सा शिविर में कुल 23 लोगों की जांच करके उनको दवाई वितरण किया गया। प्रातः 10 बजे से प्रारंभ हुए शिविर में सामान्य जांच, शुगर, बीपी जांच के अतिरिक्त निःशुल्क दवाएं भी प्रदान की गई। चिकित्सा शिविर में सीएसआर मेडिकल टीम से चिकित्सक डाॅ एम सरस्वती, शुगर एवम बीपी परीक्षण के लिए श्री फिरोजा जोसफ, फार्मासिस्ट ए जी गौर तथा पंजीयनकर्ता श्री शंभू दयाल तथा विभाग की ओर से माहरा राम उपस्थित थे|

इसी क्रम में विगत दिनों दुलकी माइन्स के समीप स्थित ग्राम कमकासुर तथा ग्राम पीपरछेड़ी में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। 13 सितम्बर 2024 को ग्राम कमकासुर में आयोजित चिकित्सा शिविर में कुल 73 लोगों की जांच कर उन्हें दवाई वितरित किया गया।

14 सितम्बर 2024 को ग्राम पीपरछेड़ी में आयोजित चिकित्सा शिविर में 15 पुरुष, 22 महिला एवं 06 बच्चे सहित कुल 43 लोगों की जांच करके दवाई वितरण किया गया। इस शिविर में सीएसआर मेडिकल टीम से चिकित्सक डाॅ निशि मिंज, फार्मासिस्ट श्री सुशन जैकब व श्रीमती रेखा देव, शुगर एवम बीपी परीक्षण के लिए श्री शंभू दयाल तथा विभाग की ओर से श्री बुधेलाल उपस्थित थे।

भिलाई इस्पात संयंत्र अपने आस-पास के परिधीय क्षेत्रों में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य की निःशुल्क सुविधा काफी लंबे समय से उपलब्ध कराता आ रहा है। इसका उद्देश्य दूरस्थ ग्रामीण एवं वनांचल क्षेत्र में रहने वाले लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। भिलाई इस्पात संयंत्र के सीएसआर विभाग द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्वों का निर्वहन करते हुए निरन्तर स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन, संयंत्र के परिधीय क्षेत्रों तथा खनि नगरियों में किया जा रहा है।