Home छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रायपुर महानगर द्वारा खेल महोत्सव संपन्न

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रायपुर महानगर द्वारा खेल महोत्सव संपन्न

132
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

रायपुर

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रायपुर महानगर द्वारा १५ सितंबर रविवार को खेल महोत्सव संपन्न कराया गया। कोटा के स्वामी विवेकानंद स्टेडियम में आयोजित हुए खेल महोत्सव में महानगर के सभी १४ नगरों के ८२९ खिलाड़ियों ने अलग अलग खेल में हिस्सा लिया। खेल महोत्सव में सभी आयु वर्ग के आधार पर खेल खिलाए गए, बाल स्वयंसेवकों के लिए जहा बॉल पास एवम मंडल खो थे वही तरुणो ने कब्बड़ी एवम लक्ष्य भेद में अपने कौशल का प्रदर्शन किया, बाल एवम तरूणो के साथ प्रौढ़ खिलाड़ियों के लिए कुर्सी दौड़ और चम्मच दौड़ के खेल आयोजित किए गए थे। मंच में मुख्य अतिथि के रूप में श्री सौरभ सोनी जी जो सी.ए. और क्रीड़ा भारती के कोषाध्यक्ष हैं, तथा माननीय महानगर संघचालक श्री महेश बिड़ला जी उपस्थित रहे, कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना पश्चात् सभी १४ नगरों से आयी ७० टीमों द्वारा घोष के साथ भव्य परेड करने से हुआ, प्रात: ९ बजे खेल के उद्घाटन से लेकर सायम् ६ बजे तक खेल महोत्सव संपन्न हुआ.