Home छत्तीसगढ़ एम्स-रायपुर के कार्यपालक निदेशक और सीईओ डॉ अशोक जिंदल ने बीएसपी के...

एम्स-रायपुर के कार्यपालक निदेशक और सीईओ डॉ अशोक जिंदल ने बीएसपी के राष्ट्रीय व्यावसायिक स्वास्थ्य सेवा केंद्र एवं संयंत्र का दौरा किया

65
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स-रायपुर) के कार्यपालक निदेशक और सीईओ, लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) श्री अशोक जिंदल ने, 18 सितंबर 2024 को सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के राष्ट्रीय व्यावसायिक स्वास्थ्य सेवा केंद्र (एनओएचएस) और संयंत्र का दौरा किया। बीएसपी का राष्ट्रीय व्यावसायिक स्वास्थ्य सेवा केंद्र (एनओएचएस) सेल का एक नोडल व्यावसायिक स्वास्थ्य सेवा केंद्र है। उन्होंने राष्ट्रीय व्यावसायिक स्वास्थ्य सेवा केंद्र की विभिन्न गतिविधियों और कार्यों का अवलोकन किया। साथ ही सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल डॉ जिंदल ने इस्पात निर्माण की प्रक्रिया का अवलोकन करने के लिए संयंत्र के अंदर विभिन्न स्थानों का दौरा किया और विभिन्न उत्पादन प्रणाली से अवगत हुए। भ्रमण के दौरान सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल डॉ अशोक जिंदल, सेल-बीएसपी के निदेशक प्रभारी श्री अनिर्बान दासगुप्ता से भी मुलाकात कर चर्चा की। इस दौरान सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल (एम्स, रायपुर) डॉ लक्ष्मीकांत चौधरी भी सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल डॉ अशोक जिंदल के साथ थे।

उल्लेखनीय है कि सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल श्री अशोक जिंदल, जिन्होंने लगभग चार दशकों तक भारतीय सेना की सेवा की, देश के सबसे सम्मानित सैन्य डॉक्टरों में से एक हैं। सशस्त्र बलों में उनकी सराहनीय सेवा और असाधारण उपलब्धियों के लिए उन्हें परम विशिष्ट सेवा पदक (पीवीएसएम), अति विशिष्ट सेवा पदक (एवीएसएम) और युद्ध सेवा पदक (वाईएसएम) से सम्मानित किया गया है।

बीएसपी के राष्ट्रीय व्यावसायिक स्वास्थ्य सेवा केंद्र पहुंचने पर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रभारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवांयें) डॉ एम रविन्द्रनाथ, मुख्य चिकित्सा अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवांयें) डॉ कौशलेंद्र ठाकुर, एसीएमओ (एनओएचएस प्रभारी-चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवांए) डॉ आर राम तथा एमओ (कैसुअल्टी-चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवांए) डॉ एस के ठाकुर ने उनका स्वागत किया। औपचारिक स्वागत के बाद डॉ अशोक जिंदल ने, डॉ एम रवींद्रनाथ और डॉ कौशलेंद्र ठाकुर के साथ व्यावसायिक स्वास्थ्य के जनक डॉ रामजिन्नी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

डॉ अशोक जिंदल ने एनओएचएससी के विभिन्न विभागों और अनुभागों का दौरा किया और इसके कामकाज में गहरी रुचि दिखाई। सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल डॉ अशोक जिंदल का एनओएचएससी दौरा आगंतुक पुस्तिका में उनके वक्तव्य के साथ संपन्न हुआ। इसके बाद डॉ अशोक जिंदल ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संयंत्र स्थानों जैसे यूनिवर्सल रेल मिल, ब्लास्ट फर्नेस-8 आदि विभिन्न का दौरा किया। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में भिलाई के प्रयासों की सराहना की।

डॉ अशोक जिंदल ने जवाहरलाल नेहरु अस्पतालएवं अनुसन्धान केंद्र, भिलाई के वरिष्ठ डॉक्टरों के साथ बातचीत भी की। जिसके बाद जेएलएन अस्पताल और आरसी के कॉन्फ्रेंस हॉल में सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल डॉ अशोक जिंदल द्वारा “डॉक्टरों के लिए सॉफ्ट स्किल्स” पर एक रोचक प्रस्तुति दी गई, जिसकी खूब सराहना हुई।

डॉ एस के ठाकुर द्वारा, वित्तीय वर्ष 2023-2024 के लिए एनओएचएससी की गतिविधियों पर एक विस्तृत प्रस्तुति दी गई और (स्वास्थ्य शिक्षक-एनओएचएससी) श्रीमती इंद्रजीत कौर द्वारा एनओएचएससी के कोंफ्रेन्स हॉल में आयोजित कार्यक्रम का समन्वयन किया गया।