Home छत्तीसगढ़ उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ से उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने...

उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ से उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने की भेंट, राज्योत्सव के समापन समारोह में मुख्य आतिथ्य के लिए दिया आमंत्रण

70
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024

रायपुर

छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज अपने एक दिवसीय नई दिल्ली प्रवास के दौरान देश के उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ से भेंट की। उन्होंने राज्य शासन की ओर से उप राष्ट्रपति को राज्योत्सव के समापन एवं राज्य अलंकरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। नया रायपुर, अटल नगर में आयोजित तीन दिवसीय राज्योत्सव का समापन एवं राज्य अलंकरण समारोह 6 नवम्बर को होगा।

उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा आगामी 4 नवम्बर से 6 नवम्बर तक नया रायपुर, अटल नगर में तीन दिवसीय भव्य राज्योत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं पर आधारित विकास प्रदर्शनी लगाई जाएगी। तीनों दिन शाम को सांस्कृतिक आयोजन भी होंगे।