Home छत्तीसगढ़ आम जनता के साथ पुलिस संवेदनशीलता के साथ बर्ताव करे – राज्यपाल...

आम जनता के साथ पुलिस संवेदनशीलता के साथ बर्ताव करे – राज्यपाल श्री डेका

80
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

रायपुर

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कहा कि पुलिस को आमजनता से मानवीय दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए संवेदनशीलता के साथ बर्ताव करना चाहिए। पुलिस की छवि, थाने में शिकायत लेकर आने वाले नागरिकों से किए गए व्यवहार से बनती है। पुलिस अधिकारियों को थाने में आए पीड़ित व्यक्तियों की सहायता के लिए तत्पर होना चाहिए। यह उद्गार राज्यपाल श्री डेका ने आज राजभवन में भेंट करने आए भारतीय पुलिस सेवा के परिवीक्षाक्षीन अधिकारियों (आर. आर. 76 बैच) के समक्ष व्यक्त किए। भेंट के दौरान नेताजी सुभाषचंद्र बोस, राज्य पुलिस अकादमी, चंद्रखुरी रायपुर के निदेशक श्री रतन लाल डांगी भी उपस्थित थे।

परिवीक्षाक्षीन अधिकारियों को छत्तीसगढ़ में फील्ड प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस अवसर पर श्री पवन शुक्ला, श्री अभिषेक चतुर्वेदी, श्री धोत्रे सुमीत कुमार दत्तहरिराव, श्री गगन कुमार, श्री हर्षित मेहर, मयंक मिश्रा, श्री राहुल बंसल उपस्थित थे।