Home छत्तीसगढ़ रायपुर दक्षिण उप चुनाव :आज शाम से चुनावी शोर थम जाएगा

रायपुर दक्षिण उप चुनाव :आज शाम से चुनावी शोर थम जाएगा

134
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

13 नवंबर को मतदान होना है

रायपुर

रायपुर दक्षिण सीट पर उप चुनाव में आज शाम से चुनावी शोर थम जाएगा।12 नवंबर को प्रत्‍याशी केवल जनसपंर्क कर सकेंगे। आज चुनाव प्रचार के अंतिम दिन बीजेपी और कांग्रेस पूरी ताकत लगाने की तैयारी में है।रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट में आज मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय का रोड शो होगा। सीएम का रोड शो दोपहर 2 बजे गोलबाजार से शुरू होगा और पौने छह बजे दुर्गा चौक पर समाप्‍त होगा।रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के प्रचार के अंतिम दिन भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी के पक्ष में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल रमेश बैस, भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव मेगा रोड शो करेंगे। रोड शो का शुभारंभ जयस्तंभ चौक में शहीद वीर नारायण सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ प्रारंभ होगा। ये मैन रोड बुढ़ापारा टिकरापारा हरदेव लाला मंदिर पुलिस लाइन के पीछे कालीबाड़ी PWD चौक होते हुए नेताजी चौक में समाप्त होगी|

कांग्रेस की तरफ से एक दिन पहले ही प्रदेश के सभी बड़े नेताओं ने आकाश शर्मा के लिए आम जनता के पास घर घर पहुँच कर इस सीट पर कांग्रेस के प्रत्‍याशी के लिए वोट मांगा जिसमें पूर्व मुख्य मंत्री भूपेश बघेल, टी एस सिहदेव,दीपक बैज समेत पूर्व मंत्री व विधायक समेत कार्यकर्ता शामिल हुए|