Home छत्तीसगढ़ रायपुर : वन मंत्री श्री अकबर आज सहसपुर लोहारा में 315 लोगों...

रायपुर : वन मंत्री श्री अकबर आज सहसपुर लोहारा में 315 लोगों को 15 लाख 75 हजार रूपए के चेक का किया वितरण

281
0
????????????????????????????????????
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

    रायपुर, 06 नवम्बर 2020

वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर आज अपने निर्वाचन क्षेत्र कवर्धा विधानसभा के एक दिवसीय प्रवास के दौरान सहसपुर लोहारा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कोविड-19 कोरोना वायरस के संक्रमण के नियंत्रण और रोकथाम के लिए जारी लॉकडाउन से प्रभावित नागरिकों को और आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों को अपने स्वेच्छा अनुदान मद से 315 हितग्राहियों को 15 लाख 75 हजार रूपए का चेक वितरण किया। इनमें प्रत्येक हितग्राही को पांच-पांच हजार रूपए के मान से राशि शामिल है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश में कोरोना वायरस से प्रभावित हर व्यक्तियों को मदद पहंुचाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैै। इस अवसर पर सहसपुर लोहारा नगर पंचायत क्षेत्र के लिए नियुक्त एल्डरमेन श्री कैलाश दुबे, श्री चंद्रशेखर नागराज एवं हुल्लास राम को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के द्वारा शपथ दिलाया गया।
    वन मंत्री श्री अकबर अपने स्वेच्छा अनुदान मद से अब तक अपने निर्वाचन क्षेत्र के 949 आम नागरिकों, फूटकर व्यापारियों को 47 लाख 45 हजार रूपए की आर्थिक मदद पहुंचा चुके हैं। उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र के एक दिवसीय प्रवास के दौरान आज गुरूवार को फिर से 315 लोगों को 15 लाख 75 हजार रूपए का चेक वितरण किया। उन्होंने इन सभी प्रभावित व्यक्तियों को पांच-पांच हजार रूपए का चेक आर्थिक मदद के लिए वितरण किया। कार्यक्रम में पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चंद्राकर, श्री नीलकंठ चंद्रवंशी, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उषा मनहरण श्रीवास, उपाध्यक्ष श्रीमती आभा महेन्द्र, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लीला धनुष वर्मा सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।