Home छत्तीसगढ़ रायपुर : कृषि महाविद्यालयों में प्रबंधन कोटा की सीटों में प्रवेश के...

रायपुर : कृषि महाविद्यालयों में प्रबंधन कोटा की सीटों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग 12 नवम्बर से

310
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

रायपुर, 06 नवम्बर, 2020

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित कृषि, उद्यानिकी तथा कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2020-21 के बी.एस.सी. कृषि (आनर्स) तथा बी.एस.सी. उद्यानिकी (आनर्स) तथा बी.टेक. कृषि अभियांत्रिकी पाठ्यक्रमों के प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउन्सलिंग प्रक्रिया के प्रबंधन कोटे की सीटों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन काउंसलिंग शेड्यूल में संशोधन किया गया है। अब प्रबंधन कोटा की सीटों के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया 12 नवम्बर, से 22 नवम्बर, 2020 (रात्रि 11ः59 बजे तक) आयोजित की जाएगी।

    इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय ने जानकारी दी है कि कृषि, उद्यानिकी एवं कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय प्रबंधन कोटे की सीटों में प्रवेश के लिए इच्छुक ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने पूर्व में आवेदन नहीं किया है एवं प्रबंधन कोटा में प्रवेश की आर्हता पूर्ण करते हैं वे भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिन अभ्यर्थियों ने प्रवेश हेतु पूर्व में आवेदन किया है यदि वे प्रबंधन कोटा के अंतर्गत प्रवेश के लिए इच्छुक हैं तो उन्हें भी पुनः ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थियों को काउंसलिंग शुल्क रूपये 1,000/- एवं एक सेमेस्टर का शुल्क रूपये 50,000/- जमा करना एवं दस्तावेज अपलोड करना आवश्यक होगा। जिन विद्यार्थियों को सीटों का आबंटन नहीं होगा या आबंटित सीटें किसी कारणवश निरस्त कर दी जायेगी तो ऐसी स्थिति में अभ्यर्थियों को सेमेस्टर शुल्क वापस कर दिया जाएगा।