Home खेल एकलव्य आदर्श विद्यालय के राष्ट्रीय खेलों का मेजबानी करेगा छत्तीसगढ़

एकलव्य आदर्श विद्यालय के राष्ट्रीय खेलों का मेजबानी करेगा छत्तीसगढ़

92
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

रायपुर

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के मेजबानी इस बार छत्तीसगढ़ को मिली है। यह खेल प्रतियोगिता 14 से 20 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी। खेल प्रतियोगिता में 15 एकल एवं युगल तथा 7 सामूहिक खेल इस तरह कुल 22 खेलों का आयोजन किया जाएगा।

आदिम जाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने आज नवा रायपुर स्थित आदिवासी अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान के सभाकक्ष में को-ऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में दिल्ली से नेस्ट्स ;छम्ैज्ैद्ध के ज्वाइंट कमिश्नर श्री बीसी रतोरी, असिस्टेंट कमिश्नर श्री गौरव सिंह, टीआरआई के प्रभारी संचालक श्री संजय गौड़, खेल विभाग के अधिकारी एवं विभिन्न खेल एसोसिएशन के प्रतिनिधि तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने कहा कि 14 से 20 दिसंबर के मध्य प्रस्तावित एकलव्य आवासीय विद्यालय राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में देश के 25 राज्यों में संचालित एकलव्य विद्यालय के लगभग 6 हजार से अधिक खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है। उन्होंने खेल प्रतियोगिता के आयोजन के लिए प्रारंभिक तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बैठक में खिलाड़ियों एवं उनके साथ आनेवाले अधिकारियों के ठहरने, भोजन व आवागमन के साथ ही खेल स्थलों, सुरक्षा व्यवस्था, बिजली-पानी सहित अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

प्रमुख सचिव श्री बोरा ने बताया कि भारत सरकार, जनजातीय कार्य मंत्रालय, राष्ट्रीय जनजातीय छात्र शिक्षा समिति, नई दिल्ली द्वारा अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराकर सामान्य जाति के विद्यार्थियों के समकक्ष लाने एवं उनमें प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत करने के उद्देश्य से प्रदेश में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय संचालित हैं। वर्तमान में प्रदेश में 10 कन्या तथा 06 बालक एवं 59 संयुक्त, इस प्रकार कुल 75 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं।