Home छत्तीसगढ़ रायपुर में बनेगी फिल्म सिटी, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ में होगा तीर्थ...

रायपुर में बनेगी फिल्म सिटी, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ में होगा तीर्थ सुविधाओं का विस्तार

70
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

 रायपुर। राजधानी के माना तूता, नवा रायपुर को फिल्म सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा। साथ ही मां बम्बेलेश्वरी मंदिर, डोंगरगढ़ में तीर्थ सुविधाओं का विस्तार करने के लिए राशि की मंजूरी मिली है। यह तीर्थ स्थल पहले ही केंद्र सरकार की प्रशाद योजना में शामिल है। वहीं अब केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने स्पेशल असिस्टेंस टू स्टेट्स फार कैपिटल इंवेस्टमेंट 2024-25 के तहत राज्य की दो महत्वपूर्ण पर्यटन परियोजनाओं के लिए 147.66 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत हुई है।इनमें 95.79 करोड़ रुपये की लागत से माना तूता रायपुर में चित्रोत्पला फिल्म सिटी का निर्माण और 51.87 करोड़ रुपये की लागत से माना तूता रायपुर में ही जनजातीय और सांस्कृतिक कन्वेंशन सेंटर का निर्माण शामिल है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राशि स्वीकृत किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा केंद्रीय पर्यटन मंत्री का आभार जताया है।