Home देश महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ देवेंद्र फडणवीस पांच दिसंबर को लेंगे

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ देवेंद्र फडणवीस पांच दिसंबर को लेंगे

64
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। महाराष्ट्र भाजपा विधायक दल की बैठक से पहले बुधवार को कोर कमेटी की बैठक में फडणवीस के नाम पर मुहर लगी।भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और फडणवीस मौजूद थे। भाजपा ने सीतारमण और रूपाणी को पार्टी की महाराष्ट्र विधायक दल की बैठक के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।