Home Uncategorized संयंत्र प्रबंधन द्वारा आयोजित खुली संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता उद्घाटित

संयंत्र प्रबंधन द्वारा आयोजित खुली संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता उद्घाटित

85
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के क्रीडा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएँ विभाग द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली प्रतिष्ठित “खुली संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता” का उद्घाटन 17 दिसम्बर, 2024 को महाप्रबंधक (क्रीडा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएँ) श्री विजय कुमार के मुख्य आतिथ्य में महात्मा गांधी कलामंदिर सिविक सेंटर, भिलाई में किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि उप महाप्रबंधक (क्रीडा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएँ) श्री सहीराम जाखड़ सहित सहायक प्रबंधक श्री अभिजीत भौमिक व श्री डेनिस क्रिष्टी भी उपस्थित थे।

कलामंदिर में आयोजित इस 4 दिवसीय प्रतियोगिता में कर्नाटक (सुगम, शास्त्रीय गायन), हिन्दुस्तानी (सुगम, शास्त्रीय गायन), लोक गायन, एकल नृत्य (भरतनाट्यम, कुचिपूड़ी, कथक, ओड़िसी), हिन्दुस्तानी वाद्य (तंतु वाद्य एवं ताल वाद्य) तथा खुली वर्ग समूह में नृत्य स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है। दोनों आयु समूह (6 से 12 वर्ष एवं 13 से 18 वर्ष) में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभागिता दी। इस प्रतियोगिता में श्री पी टी उल्लास कुमार, श्रीमती स्मिता नायर तथा श्री आर राजेश ने निर्णायकगण की भूमिका निभाई। संगीत प्रतियोगिता सुबह 10ः00 बजे से 1ः00 बजे तक तथा नृत्य प्रतियोगिता शाम 03ः00 बजे से शुरु हुई।

कार्यक्रम का संचालन सुप्रियो सेन ने किया। प्रतियोगिता के मुख्य समन्वयक प्रभंजय चतुर्वेदी हैं। प्रतियोगिता में दुष्यंत हरमुख, सरजीत चक्रवर्ती, रणमीत सिंह तथा ओंकार ने अपना विशेष सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम में क्रीडा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएँ विभाग के साथ साथ संयंत्र के अन्य विभागों के कर्मचारीगण भी उपस्थित थे। प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण 20 दिसम्बर 2024 को शाम 5ः00 बजे कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) श्री पवन कुमार के मुख्य आतिथ्य में कलामंदिर में होगा।