Home छत्तीसगढ़ बीएसपी के रेल एवं स्ट्रक्चरल मिल में वृक्षारोपण

बीएसपी के रेल एवं स्ट्रक्चरल मिल में वृक्षारोपण

63
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

भिलाई इस्पात संयंत्र के रेल और स्ट्रक्चरल मिल (आरएसएम) के संगठित समूह द्वारा ‘इस्पात निर्माण के साथ-साथ स्वस्थ पर्यावरण के लिए प्रतिबद्ध’ विषय के तहत पर्यावरण जागरूकता माह को वृक्षारोपण कर सार्थक तरीके से मनाया गया। जिसके अंतर्गत 16 दिसंबर 2024 को री-हीटिंग फर्नेस क्षेत्र के ‘5 एस’ उद्यान में मुख्य महाप्रबंधक (आरएसएम एवं आरटीएस) श्री तीर्थंकर दस्तीदार और ऑपरेशन, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, फिनिशिंग एवं शिपिंग तथा एचआर के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य हरियाली बढ़ाने और एक स्थायी एवं पर्यावरण अनुकूल वातावरण की ओर अग्रसर होना था। श्री दस्तीदार ने इस अवसर पर पर्यावरण, सामाजिक और आर्थिक चुनौतियों का सामना करने की आवश्यकता पर जोर दिया, ताकि भविष्य में उत्पन्न होने वाली समस्याओं को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि लाखों उपयुक्त पेड़ लगाना और एक प्राकृतिक पारिस्थितिकी तंत्र बनाना इसका सबसे प्रभावी और सर्वोत्तम तरीकों में से एक है। उन्होंने कार्बन उत्सर्जन को कम करने, महत्वाकांक्षी नेट-जीरो लक्ष्यों तक पहुँचने के लिए सेल द्वारा ‘ग्रीन स्टील’ के उत्पादन के लिए किए गए प्रयासों पर भी प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी व्यक्तियों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और यह प्रतिज्ञा की कि हम अपनी पूरी शक्ति से प्राकृतिक सौंदर्य और उसकी गरिमा की रक्षा, संरक्षण और संवर्धन करेंगे। इस कार्यक्रम के दौरान आरएसएम ‘5 एस’ उद्यान में लगभग 15 विभिन्न किस्म के पेड़ लगाए गए और कर्मचारियों को इस पहल में अधिक से अधिक भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन, महाप्रबंधक (संचालन–मिल एवं फर्नेस) श्री सप्तर्षि सेनगुप्ता के मार्गदर्शन में किया गया। (वरिष्ठ प्रबंधक संचालन–फर्नेस) श्री अनिल मेनन और पी कुर्रे द्वारा किया गया। कार्यक्रम की मेज़बानी श्री विजय सोनी और श्री जसबीर सिंह ने किया।