Home छत्तीसगढ़ बीएसपी रावघाट माइंस में आठवीं खान पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण सप्ताह का...

बीएसपी रावघाट माइंस में आठवीं खान पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण सप्ताह का आयोजन

128
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

भिलाई इस्पात संयंत्र के रावघाट लौह अयस्क खदान में 16 दिसम्बर 2024 को भारतीय खान ब्यूरो के तत्वावधान में “आठवीं खान पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण सप्ताह” का आयोजन किया गया। जिसमें भारतीय खान ब्यूरो द्वारा नामित निरीक्षण दल द्वारा खदान का अवलोकन किया गया। इस निरीक्षण दल के संयोजक, उप महाप्रबन्धक (एनएमडीसी) श्री सुशांत रामटेक थे तथा सदस्य के रूप में श्री दीपांकर साहा एवं श्री मोतीलाल जाट उपस्थित थे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्य महाप्रबंधक (रावघाट) श्री अरुण कुमार तथा महाप्रबंधक (रावघाट) श्री अनुपम बिष्ट मौजूद रहे।

कार्यक्रम में पर्यावरण ध्वजारोहण एवं शपथ ग्रहण के पश्चात, महाप्रबंधक श्री अनुपम बिष्ट एवं खदान प्रबंधक श्री कौशल किशोर गुप्ता द्वारा अतिथियों को खदान में किए जा रहे खनन कार्य के बारे में विस्तार से समझाया गया तथा पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण हेतु किए जा रहे विभिन्न प्रयासों की जानकारी दी गई।

खदान के निरीक्षण के पश्चात ग्राम खोडगांव, नारायणपुर में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, ग्रामवासी, खदान के अधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं डीएवी स्कूल, नवोदय स्कूल, कस्तूरबा गांधी स्कूल के शिक्षक सहित विद्यार्थीगण मौजूद थे।

दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। श्री अनुपम बिष्ट ने स्वागत भाषण के साथ सभी अतिथियों का अभिनंदन किया। तत्पश्चात, निरीक्षण दल के संयोजक श्री सुशांत रामटेक ने रावघाट प्रबंधन द्वारा पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण हेतु किया जा रहे विभिन्न प्रयासों तथा पर्यावरण के अनुकूल खनन कार्य किए जाने की सराहना की।

निरीक्षण दल द्वारा पौधारोपण किए जाने के पश्चात कर्मचारियों तथा विद्यार्थियों में जागरूकता लाने हेतु आयोजित मॉडल, स्लोगन, पोस्टर तथा नुक्कड़ नाटक का अवलोकन किया गया तथा प्रत्येक प्रतिभागी एवं विजेता को पुरस्कृत भी किया गया।

विशिष्ट अतिथि, मुख्य महाप्रबंधक श्री अरुण कुमार ने अपने उद्बोधन में रावघाट प्रबंधन द्वारा निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत किए जा रहे कार्यों तथा खनन कार्य में आने वाली चुनौतियों एवं उससे निपटने की योजनाओं और  क्रियाकलापों की जानकारी दी।

कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता (डीएवी स्कूल) सुश्री सुमन द्वारा किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापन सहायक महाप्रबंधक (रावघाट) श्री डी एन रस्तोगी द्वारा दिया गया। संपूर्ण कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित करने हेतु श्री उपेंद्र सिंह, श्री योगेश वर्मा, श्री अविनाश, श्री दिलीप ठाकुर, श्री उमेश लटिया, श्री देवेंद्र मरकाम, श्री मनोज, श्री मधु, श्री अजय, श्री रामा, श्री मोरध्वज, श्री संघरक्षित, श्री प्रदीप, श्री प्रशांत तथा रावघाट में मौजूद समस्त कर्मचारियों ने भरपूर सहयोग दिया।