Home छत्तीसगढ़ नेहरू अवार्ड योजना के तहत बीएसपी के 570 कार्मिक एवं अधिकारी होंगे सम्मानित

नेहरू अवार्ड योजना के तहत बीएसपी के 570 कार्मिक एवं अधिकारी होंगे सम्मानित

78
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के नेहरू अवार्ड 23 दिसम्बर 2024 को संयंत्र के कुल 570 कर्मचारियों को नेहरु सांस्कृतिक सदन सेक्टर- 1 में संध्या 5 बजे सम्मानित किया जायेगा। जिसके अंतर्गत अधिकारियों और कार्मिकों को क्रमशः जवाहर पुरस्कार, नेहरू पुरस्कार और कार्मिकों व अधिकारियों को सामूहिक रूप से जवाहरलाल नेहरू पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। यह गौरवशाली नेहरू अवार्ड संयंत्र के कर्मचारियों के उत्कृष्ट और सराहनीय कार्यों की प्रशंसा एवं उनके उत्साहवर्धन हेतु प्रदान किया जाता है।

इस समारोह के उच्च प्रबंधन के अधिकारीगण, संयंत्र के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण, आफिसर्स एसोसिएशन, श्रमिक संगठन, पुरस्कार विजेता और उनके परिवार के सदस्यगण उपस्थित होंगे। भिलाई इस्पात बिरादरी के लिए यह दिन महत्वपूर्ण होता है, जब उनके कर्मचारी कठिन कार्यों को सरल तरीके से संपन्न करके संयंत्र की प्रगति में अपना अमूल्य योगदान देने के लिए सम्मानित होते हैं।

नेहरू पुरस्कार वितरण समारोह 2024 में जवाहर पुरस्कार के तहत 33 अधिकारियों, नेहरू पुरस्कार के तहत 65 कार्मिकों को और जवाहरलाल नेहरू समूह पुरस्कार के तहत कुल 62 समूहों में 472 कर्मचारियों को उनके सम्मानित किया जाएगा। इस प्रकार कुल 570 कर्मचारियों को संयंत्र की उपलब्धियों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए नेहरू पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

यह पुरस्कार 3 श्रेणियों में प्रदान किया जाता है। जवाहर अवार्ड की श्रेणी में अधिकारियों को उनके व्यक्तिगत योगदान के लिए 8,000 रुपये और प्रशस्ति पत्र। नेहरू अवार्ड की श्रेणी में कार्मिकों को उनके व्यक्तिगत योगदान के लिए 6,000 रुपये और प्रशस्ति पत्र तथा जवाहरलाल नेहरू समूह पुरस्कार की श्रेणी में कर्मचारियों और अधिकारियों की टीम को उनके सामूहिक योगदान के लिए 2,000 रुपये प्रति सदस्य और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है। यह पुरस्कार योजना भिलाई इस्पात संयंत्र की सबसे पुरानी और ऐतिहासिक योजनाओं में से एक है। यह पुरस्कार संयंत्र की उपलब्धियों में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले सभी कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए गर्व का प्रतीक है।