Home छत्तीसगढ़ बीएसपी में विशेष बुनियादी नागरिक सुरक्षा कार्यशाला ‘‘हम भी हैं तैयार‘‘ का आयोजन

बीएसपी में विशेष बुनियादी नागरिक सुरक्षा कार्यशाला ‘‘हम भी हैं तैयार‘‘ का आयोजन

65
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग द्वारा संचालित नागरिक सुरक्षा संगठन छत्तीसगढ़ (भारत सरकार-गृह मंत्रालय से संबद्ध) द्वारा स्टील मेल्टिंग शाॅप-2 के कर्मचारियों की धर्मपत्नियों/गृहिणियों हेतु एक दिवसीय विशेष बुनियादी नागरिक सुरक्षा कार्यशाला ‘‘हम भी है तैयार‘‘ का आयोजन एल एंड डी विभाग के सभागार में किया गया। इस कार्यशाला में 20 महिलाओं ने भाग लिया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मुख्य महाप्रबंधक (एसएमएस-2) श्री एस के घोषाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि संयंत्र की सुरक्षा में महिलाएँ अपनी भूमिका बखूबी निभा रही हैं। महिलाएँ भी नागरिक सुरक्षा के कार्य को बखूबी कर सकती हैं। जन जागरूकता व क्षमता विकास हेतु चलाए जा रहे इस कार्यशाला में भाग लेकर विपरीत परिस्थिति से निपटने, आपदा में कम से कम हताहत होने के लिए प्रशिक्षण प्राप्त करें, नागरिक सुरक्षा संगठन के माध्यम से यही हमारा प्रयास है। इस कार्यशाला के माध्यम से निश्चित ही सभी प्रतिभागी महिलाओं को उचित मार्गदर्शन एवं धैर्य के साथ कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।

इस कार्यशाला का उद्देश्य किसी भी आपदा, विपरीत परिस्थिति व संकटकालीन समय में गृहणियों को धैर्य व हिम्मत के साथ कैसे कार्य करना है, संकट से जूझना व उसका सामना करना, अपना व साथी का बचाव कैसे करना है, पीड़ित को सहारा देना, ट्रांसपोर्ट करना, रस्सी से बचाव कार्य तथा प्राथमिक उपचार आदि विषयों पर समझ को बढ़ाना है। अतः गृहणियों को इस हेतु तैयार करने की जिम्मेदारी नागरिक सुरक्षा संगठन, छत्तीसगढ़ ने लिया है और ‘‘हम भी है तैयार‘‘ के माध्यम से प्रशिक्षित किया जा रहा है। घर की सम्पूर्ण जिम्मेदारियां महिलाएं ही संभालती है व इस दौरान घर में कोई आपदा या विपरीत आकस्मिक परिस्थिति होने पर स्वयं व परिवार को सुरक्षित रखना व शीघ्र निर्णय लेने में सक्षम बनाना, 112 की सेवाएं बुलाना एवं अपना मनोबल बनाए रखना इत्यादि विषयों में उन्हें सविस्तार जानकारी प्रदान की गई।

कार्यशाला में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल महाविद्यालय, नागपुर (राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा महाविद्यालय) से प्रशिक्षित प्रशिक्षकगणों में अनुभाग अधिकारी/कनिष्ठ स्टाफ अधिकारी (ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग) श्री स्वतंत्र कुमार ने नागरिक सुरक्षा के इतिहास, उद्देश्य, भूमिका, आपदा प्रबंधन, अग्नि सुरक्षा, घरेलु सुरक्षा, घरेलु उपकरण, विद्युत सुरक्षा समेत संचार सेवा विषय पर अपना प्रभावशाली व्याख्यान प्रस्तुत किया।

मास्टर तकनीशियन (मर्चेंट मिल) श्री सुरेन्द्र नंदेश्वर ने बचाव सेवा पर प्रस्तुति देते हुए अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया। नर्सिंग आॅफिसर (राष्ट्रीय औद्योगिक स्वास्थ्य सेवा केन्द्र विभाग) श्री दिनेश एस ग्वाल ने प्रथमोपचार विषय पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया।

स्टील मेल्टिंग शाॅप-2 के विभाग के कर्मचारियों की धर्मपत्नियों/गृहिणियों ने एक दिवसीय विशेष बुनियादी नागरिक सुरक्षा कार्यशाला को बहुउपयोगी बताया तथा इस जानकारीपरक कार्यक्रम के आयोजन हेतु प्रबंधन का आभार व्यक्त किया। कार्यशाला के पाठ्यक्रम समन्वयक अनुभाग अधिकारी (ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग) श्री स्वतंत्र कुमार थे।