Home छत्तीसगढ़ राज्य में 74.60 लाख मीट्रिक टन धान की हुई खरीदी

राज्य में 74.60 लाख मीट्रिक टन धान की हुई खरीदी

75
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024

15.35 लाख किसानों को 16 हजार 785 करोड़ रूपए से अधिक का भुगतान

अब तक 46.24 लाख मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ और टीओ जारी

21.58 लाख मीट्रिक टन धान का हो चुका है उठाव

रायपुर, 26 दिसम्बर 2024

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में प्रदेश के किसानों से सुगमता पूर्वक धान की खरीदी की जा रही है। वहीं धान खरीदी व्यवस्था पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा लगातार मॉनीटरिंग की जा रही है। राज्य में धान 14 नवम्बर से शुरू हुए धान खरीदी का सिलसिला अनवरत रूप से जारी है। अब तक लगभग 74.60 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। धान खरीदी के एवज में 15.35 लाख किसानों को बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत 16 हजार 785 करोड़ रूपए का भुगतान किया गया है। धान खरीदी का यह अभियान 31 जनवरी 2025 तक चलेगी। धान खरीदी के साथ-साथ मिलर्स द्वारा धान का उठाव भी शुरू कर दिया गया है। धान उठाव के लिए 46.24 लाख मीट्रिक टन धान के लिए डीओ और टीओ जारी किया गया है, जिसके विरूद्ध अब तक 21.58 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव कर लिया गया है।

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस खरीफ वर्ष के लिए 27.68 लाख किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया है। इसमें 1.45 लाख नए किसान शामिल है। इस वर्ष 2739 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी अनुमानित है। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आज 26 दिसम्बर को 56,048 किसानों से 2.37 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी की गई है। इसके लिए 90 हजार 672 से अधिक टोकन जारी किए गए थे। आगामी दिवस के लिए 90 हजार 054 टोकन जारी किए गए हैं।