Home छत्तीसगढ़ कोक ओवन विभाग में नई चेतना कार्यक्रम का आयोजन

कोक ओवन विभाग में नई चेतना कार्यक्रम का आयोजन

85
0
??????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के कोक ओवन एवं कोल केमिकल विभाग में कार्यरत महिला ठेका श्रमिकों के लिए नई चेतना कार्यक्रम का आयोजन मुख्य महाप्रबंधक (कोक ओवन एवं कोल केमिकल विभाग) श्री तुलाराम बेहेरा के मुख्य आतिथ्य में किया गया। कार्यक्रम में महाप्रबंधक (कोक ओवन) श्री एस राय चौधरी तथा श्री झगर सिंग विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

मुख्य अतिथि श्री तुलाराम बेहेरा ने उपस्थित महिला ठेका श्रमिकों को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं को दोहरी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना होता है। घर-परिवार के साथ-साथ कार्यस्थल के महत्वपूर्ण कार्यों में भी उनकी जवाबदारी होती है। इस कार्यक्रम के माध्यम से आप सभी अपने कार्यस्थल में होने वाली समस्याओं के निदान से सम्बंधित समस्त जानकारी प्राप्त कर सकते है। श्री बेहेरा ने सभी को नववर्ष की अग्रिम शुभकामनाएं दी व उनके बेहतर भविष्य की कामना की।

महाप्रबंधक (कोक ओवन) श्री पी एम राजेंद्र कुमार ने उपस्थित महिलाओं को सुरक्षित कार्यशैली व नियर मिस घटनाओं के विषय में जानकारी प्रदान की। सड़क तथा कार्यस्थल में सुरक्षित कार्यषैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने नियर मिस घटनाओं को अपने सह्कर्मियों, सुपरवाईजर तथा प्रबंधक के साथ साझा करने का अनुरोध किया तथा इससे होने वाले लाभ पर प्रकाश डाला।

कंसल्टेंट (एनओएचएस, एम एंड एचएस) सुश्री शुभश्री प्रशान्त ने महिला ठेका श्रमिकों को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता पर जानकारी देते हुए कहा कि नियमित दिनचर्या के दौरान कम शारीरिक गतिविधियां, गलत आहार विकल्प और मानसिक स्वास्थ्य की उपेक्षा ही रोग का प्रमुख कारण है। उन्होंने अच्छे स्वास्थ्य के लिए शारीरिक गतिविधियों एवं संतुलित आहार के महत्व पर जोर दिया।

उप प्रबंधक (एचआर, स्टील जोन-1) सुश्री शालिनी चौरसिया ने यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध एवं निवारण) अधिनियम 2013 के अनुसार महिलाओं को कार्यस्थल पर निर्भय होकर कार्य करने के सम्बन्ध में विशेष चर्चा की तथा शिकायत समिति के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारी प्रदान की।

औद्योगिक सम्बन्ध एवं ठेका श्रमिक प्रकोष्ठ से श्री आर के मौर्या ने महिला ठेका श्रमिकों को न्यूनतम वेतन, एडब्लूए, ई.एस.आई., पी.एफ. के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा महिला श्रमिकों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के जवाब दिए तथा अंत में सभी महिला ठेका श्रमिकों को टोकन गिफ्ट प्रदान किया गया।

कार्यक्रम का संचालन उप प्रबंधक (मानव संसाधन) श्री विजय कुमार ने किया तथा अतिरिक्त श्रम कल्याण अधिकारी श्री प्रवीण शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।