Home देश UP में हुई भीषण सर्दी

UP में हुई भीषण सर्दी

74
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

उत्तर प्रदेश में शुक्रवार से ही बारिश हो रही है। लगातार हो रही बारिश के बाद अब उत्तर प्रदेश में स्कूल बंद कर दिए गए है। इसे लेकर सहारनपुर में जिलाधिकारी ने आदेश जारी किए है। आदेश के मुताबिक शनिवार को सभी स्कूल बंद रखे गए है। सहारनपुर में कक्षा एक से 8वीं तक सभी स्कूलों बंद रखे गए है।

बच्चों के स्वास्थ्य और बढ़ती ठंड को देखते हुए ये फैसला किया गया है। आदेश के अनुसार जिले के सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और बोर्ड स्कूल बंद रखने पड़े है, चाहे वो किसी भी पाली में चलते हों। इस संबंध में सहारनपुर के डीएम ने आदेश जारी करते हुए कहा कि प्राइमरी से लेकर कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों में छुट्टी रहेगी। डीएम ने आदेश में कहा कि सहारनपुर में हो रही बारिश और ठंड के कारण मानवीय आधार पर स्कूल में छुट्टी घोषित हुई है।आदेश के मुताबिक शनिवार को मुजफ्फरनगर में भी कक्षा एक से 12वीं तक स्कूल बंद रखने के आदेश दिए गए है। मेरठ में भी स्कूल बंद रखने की घोषणा हुई है जो बारिश के कारण है। दिल्ली के पास गाजियाबाद में भी 28 से 30 दिसंबर तक ठंड व बारिश को देखते हुए अवकाश घोषित हुआ है।बता दें कि शु्क्रवार से ही पश्चिमी यूपी के कई जिलों में आसमान से लगातार बूंदे बरसती जा रही है। बच्चों को बारिश के कारण स्कूल आने जाने में अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बच्चों के बारिश में भीगने के कारण बीमार होने की संभावना भी बनी हुई है। वहीं छुट्टी घोषित होने से अभिभावक भी खुश है। मौसम विभाग पहले ही राज्य के कई जिलों में शनिवार को तेज बारिश का अलर्ट जारी कर चुका है।