Home छत्तीसगढ़ गैर संकार्य विभाग के कार्मिक कर्म शिरोमणि पुरस्कार से हुए सम्मानित

गैर संकार्य विभाग के कार्मिक कर्म शिरोमणि पुरस्कार से हुए सम्मानित

74
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा 28 दिसम्बर 2024 को गैर संकार्य विभाग के कार्मिकों को कर्म शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित करने के लिए इस्पात भवन सभागार में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा कर्मचारियों को प्रेरित करने और पहचान देने के लिए प्रति माह “कर्म शिरोमणि पुरस्कार” प्रदान किया जाता हैजो कार्यस्थल पर नवीनतासंसाधनों का बेहतर उपयोगसंगठनात्मक उद्देश्यों को पूरा करने के लिए उच्चतम स्तर के सुरक्षा मानकों को बनाए रखते हुए तकनीकी/प्रक्रियात्मक अनुशासन का पालन करने में असाधारण प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं।

इसी क्रम मेंमाह सितम्बर 2024अक्टूबर 2024 और नवम्बर 2024 के लिए एडमिनिस्ट्रेटिव एसोसिएट (एचआर) श्री विद्यारामसेक्शन एसोसिएट (नगर सेवाएं विभाग) श्री अजय कुमार मिश्राइंजीनियरिंग एसोसिएट (नगर सेवाएं विभाग) श्री सीताराम साहूइंजीनियरिंग एसोसिएट (नगर सेवाएं विभाग) श्री भूपाट राव बोरकरअनुभाग अधिकारी (मार्केटिंग) सुश्री चन्द्राकलीइंजीनियरिंग एसोसिएट (एमएसजी- नगर सेवाएं) श्री ललन सिंह, सेक्शन एसोसिएट (एचआर) सुश्री शशिकला साहू, और एडमिनिस्ट्रेटिव एसोसिएट (सीबीडी) सुश्री दीपाली प्रसाद को कर्म शिरोमणि पुरस्कार के लिए चयनित किया गया।

चयनित कर्मचारियों को मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्री संदीप माथुरमुख्य महाप्रबन्धक (टीएसडी एवं सीएसआर) श्री उत्पल दत्तामुख्य महाप्रबंधक (सीबीडी) श्री इन्द्रजीत सेनगुप्ता और महाप्रबंधक (मार्केटिंग और बीपी) श्री जगन्नाथ रथ द्वारा सम्मानित किया गया।

इस पुरस्कार योजना के तहतपुरस्कृत कर्मचारियों को सम्मान स्वरूप प्रबंधन द्वारा उत्कृष्टता प्रमाण-पत्रस्मृति चिन्हकर्मचारियों के पति/पत्नी के लिए प्रशंसा पत्र और मिठाई के पैकेट प्रदान किए जाते हैं। इसके अतिरिक्तपुरस्कार विजेता की तस्वीर उनके विभाग के नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित की जाती है।

इस कार्यक्रम में उपमहाप्रबंधक (नगर सेवाएं) श्री रवि कुमार फुले, , सहायक महाप्रबंधक (सीबीडी) सुश्री कोमल मेहरा, वरिष्ठ प्रबंधक (नगर सेवाएं-पीएचई) श्री व्ही.के. भोण्डेकर, वरिष्ठ प्रबंधक (मानव संसाधन-यांत्रिकी) सुश्री प्रियंका मीणासहायक महाप्रबंधक (मानव संसाधन-गैर संकार्य एवं खदान) श्री नरेंद्र इंगलेसहायक महाप्रबंधक (मानव संसाधन-नगर सेवाएं) सुश्री जीएमवी पद्मिनी कुमारवरिष्ठ प्रबंधक (मानव संसाधन) श्री एमवीवी प्रसाद और सहायक प्रबंधक (नगर सेवाएं-प्रवर्तन) श्री देवानंद चैहान की गरिमामय उपस्थिति रही।