Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ :नगरीय निकाय चुनाव,रायपुर नगर निगम महिला के लिए आरक्षित

छत्तीसगढ़ :नगरीय निकाय चुनाव,रायपुर नगर निगम महिला के लिए आरक्षित

82
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

रायपुर.
छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनाव के लिए आखिरकार आरक्षण प्रक्रिया शुरू हो गई है। रायपुर नगर निगम महिला के लिए आरक्षित हुआ है। बिलासपुर नगर निगम OBC आरक्षित किया गया है। वहीं भिलाई नगर निगम OBC के लिए आरक्षित की गई। दुर्ग नगर निगम OBC महिला के लिए आरक्षित, भिलाई-चरौदा भी OBC के लिए आरक्षित की गई। रिसाली अनुसूचित जाति महिला के लिए और रायगढ़ नगर निगम SC के लिए आरक्षित। अंबिकापुर नगर निगम ST के लिए आरक्षित किया गया।

रायपुर के दीन दयाल ऑडिटोरियम में 14 नगर निगम, 53 नगर पालिका और 125 नगर पंचायत मिलाकर कुल 192 नगरीय निकाय के लिए लॉटरी पद्धति से हो रही आरक्षण की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। निर्वाचन अधिकारी पुलक भट्टाचार्य आरक्षण प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया कि अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए भिलाई, भिलाई-चरोदा, बिलासपुर और दुर्ग आरक्षित किया गया है। वहीं रायपुर, जगदलपुर, चिरमिरी, बीरगांव सामान्य वर्ग के लिए खुला रखा गया है, सामान्य महिला के लिए रायपुर, कोरबा और बिरगांव आरक्षित किए गए हैं। इसके अलावा रिसाली और रायगढ़ नगर निगम अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है। अंबिकापुर नगर निगम अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित किया गया है।

14 नगर निगम की स्थिति

  • नगर निगम रायपुर – सामान्य (महिला)
  • नगर निगम बिरगांव – सामान्य (महिला)
  • नगर निगम दुर्ग – ओबीसी (महिला)
  • नगर निगम भिलाई – ओबीसी
  • नगर निगम रिसाली – एससी (महिला)
  • नगर निगम चरोदा – ओबीसी
  • नगर निगम राजनांदगांव – सामान्य
  • नगर निगम धमतरी – सामान्य
  • नगर निगम जगदलपुर – सामान्य
  • नगर निगम रायगढ़ – एससी (महिला)
  • नगर निगम कोरबा – सामान्य (महिला)
  • नगर निगम बिलासपुर – ओबीसी
  • नगर निगम अंबिकापुर – एसटी
  • नगर निगम चिरमिरी – सामान्य

नगर पालिका परिषद के लिए आरक्षण

  • अनुसूचित जाति के लिए 8 सीट (3 महिला)
  • अनुसूचित जनजाति के लिए 6 सीट (2 महिला) आरक्षित
  • ओबीसी वर्ग के लिए 13 सीटें आरक्षित (4 महिलाओं) आरक्षित
  • 27 अनारक्षित सीटों में से (9 सीटें महिलाओं) के लिए आरक्षित

अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित नगर पालिका

  • अभनपुर, बागबहरा, सारंगढ़, डोंगरगढ़, जांजगीर,नैला, अकलतरा, पंडरिया

अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित नगरपालिका

  • नारायणपुर, जशपुर नगर, बलरामपुर, सुकमा, दंतेवाड़ा,बीजापुर

ओबीसी के लिए आरक्षित नगर पालिका

  • दल्ली राजहरा, बड़े बचेली, लोरमी ,कटघोरा, बेमेतरा, कोंडागांव, कवर्धा, अहिवारा, मनेंद्रगढ़, सूरजपुर कुम्हारी

महिला अनारक्षित घोषित किए गए नगरपालिका

  • शिवपुर चर्चा, तखतपुर,किरंदुल, जामुल, खैरागढ़, बोदरी, बालोद, सरायपाली, बाँकीमोंगरा

अनारक्षित घोषित किए गए नगर पालिका

  • सक्ति,खरसिया, कांकेर, चांपा, रतनपुर, भाटापारा, बलोदा बाजार, मुंगेली, गरियाबंद, आरंग, महासमुंद, गौरेला, अमलेश्वर, बैकुंठपुर रामानुजगंज