Home छत्तीसगढ़ सेल स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 24 जनवरी को आयोजित पैदल चाल/दौड़ हेतु पंजीयन...

सेल स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 24 जनवरी को आयोजित पैदल चाल/दौड़ हेतु पंजीयन प्रारंभ

75
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

भारत की इस्पात उत्पादक कंपनी स्टील ऑथोरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड- सेल के स्थापना दिवस (24 जनवरी) को सेल की सभी इकाइयों में वृहद रूप से मनाया जाता है। इस उपलक्ष्य में 24 जनवरी 2025 को भिलाई इस्पात संयंत्र में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इस तारतम्य में प्रातः 8ः00 बजे से जयंती स्टेडियम, इंदिरा प्लेस में 5 किमी पैदल चाल/दौड़ का आयोजन किया जा रहा है जिसके लिए 12 जनवरी 2025 से पंजीयन प्रारंभ हो रहा है।

इस प्रतियोगिता हेतु, सेल निगमित कार्यालय, नई दिल्ली द्वारा तय मापदंड के आधार पर श्रेणियां निर्धारित की गई है। प्रतियोगिता में महिला एवं पुरुष वर्ग के श्रेणी अ में कक्षा छठवीं तक के बच्चे, श्रेणी ब में कक्षा सातवीं से बारहवीं तक के बच्चे, श्रेणी स में बारहवीं से ऊपर 45 वर्ष तक के, श्रेणी द में 46 वर्ष से 60 वर्ष तक तथा श्रेणी उ में भूतपूर्व कर्मचारी (सेवानिवृत्त) भाग ले सकते हैं। सभी सेल इकाइयों में सर्वश्रेष्ठ समय देने वाले एक धावक और धाविका को 5000 रूपये नगद पुरस्कार तथा सभी सेल इकाइयों में सर्वश्रेष्ठ समय देने वाले 6वीं कक्षा तक के छात्र एवं छात्रा को 3000 रूपये नगद पुरस्कार दिया जाएगा। इस प्रतियोगिता में सेल कर्मचारी एवं उनके परिवार के सदस्य तथा सेल द्वारा संचालित शिक्षण संस्थाएं भाग ले सकती हैं।

इस प्रतियोगिता में भाग हेतु दिनांकः 12 जनवरी 2025 से 22 जनवरी 2025 तक प्रतिदिन कार्यालयीन दिवसों में प्रातः 10ः00 बजे से दोपहर 1ः00 बजे तक एवं संध्या 4ः00 बजे से 6ः00 बजे तक जयंती स्टेडियम में पंजीकरण किया जाएगा। पंजीकरण के समय समस्त कर्मचारियों को अपना परिचय पत्र साथ लाना होगा। प्रतिभागी छात्र/छात्राओं को पंजीयन हेतु अपने शालाप्रमुख से कक्षा एवं शाला प्रमाणित कराना आवश्यक है।

सभी इच्छुक छात्र/छात्राएं, महिलाएं, कर्मचारी एवं भूतपूर्व कर्मचारी 24 जनवरी 2025 को कम्पनी के स्थापना दिवस पर आयोजित इस 5 कि.मी. पैदल चाल/दौड़ में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर आकर्षक पुरस्कार प्राप्त कर सकते है। अधिक जानकारी के लिये प्रषिक्षक (एथलेटिक्स) श्री. अनिरूद्व से मो.नं. 9926116160 पर संपर्क कर सकते हैं।