Home छत्तीसगढ़ टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

99
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व विभाग और सेक्टर-9 चिकित्सालय के संयुक्त तत्वाधान में 08 जनवरी 2025 को प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत ग्राम कोड़िया में निःषुल्क चिकित्सा षिविर का आयोजन किया गया। ग्राम कोड़िया में आयोजित चिकित्सा षिविर में कुल 96 लोगोें की जांच करके उनको दवाई वितरण किया गया, जिसमें 50 पुरूष, 40 महिला तथा 6 बच्चे शामिल थे।

प्रातः 10 बजे से प्रारंभ हुए षिविर में सामान्य जांच, शुगर, बीपी जांच के अतिरिक्त निःशुल्क दवाएं भी प्रदान की गई। इस शिविर में सेक्टर-9 चिकित्सालय से डाॅ रौनक दास, डाॅ एम सरस्वती एवं सुदेश बाबर, फार्मासिस्ट श्री सुषन जेकब व प्रभा सैमुअल, पंजीयनकर्ता श्री शम्भू दयाल तथा विभाग की ओर से श्री बुधेलाल उपस्थित थे।

भिलाई इस्पात संयंत्र अपने आस-पास के परिधीय क्षेत्रों में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य की निःशुल्क सुविधा काफी लंबे समय से उपलब्ध कराता आ रहा है। इसका उद्देश्य दूरस्थ ग्रामीण एवं वनांचल क्षेत्र में रहने वाले लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। भिलाई इस्पात संयंत्र के सीएसआर विभाग द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्वों का निर्वहन करते हुए निरन्तर स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन, संयंत्र के परिधीय क्षेत्रों तथा खनि नगरियों में किया जा रहा है। स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन के क्रम में 09 जनवरी 2025 को डुल्की माइन्स के समीपस्थ ग्राम कमकासुर में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिससे ग्रामीणजन लाभान्वित हुए।