Home छत्तीसगढ़ सेल द्वारा आईएनएस नीलगिरी के लिए विशेष स्टील की सम्पूर्ण मात्रा की...

सेल द्वारा आईएनएस नीलगिरी के लिए विशेष स्टील की सम्पूर्ण मात्रा की आपूर्ति

108
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024

आत्मनिर्भर भारत‘ और मेक इन इंडिया‘ की भावना और दृष्टि को मजबूत करने के अपने संकल्प को जारी रखते हुएभारत की महारत्न और सार्वजनिक क्षेत्र के सबसे बड़े स्टील निर्मातास्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने आईएनएस नीलगिरी (INS Nilgiri) के लिए विशेष स्टील की पूरी मात्रा, 4,000 टनकी आपूर्ति की है। इस शक्तिशाली पोत को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा 15 जनवरी, 2025 को भारतीय नौसेना में कमीशन किया गया है।

सेल द्वारा सप्लाई किये गए विशेष स्टील में डीएमआर 249ए (DMR 249A) ग्रेड की हॉट रोल्ड (एचआर) शीट्स और प्लेट्स शामिल है। यह पूरी आपूर्ति सेल के बोकारोभिलाई और राउरकेला स्टील प्लांट से की गई है। सेल के बोकारो स्टील प्लांट ने लगभग 2,000 टन एचआर शीट्स और प्लेट्स का योगदान दियाजबकि भिलाई और राउरकेला स्टील प्लांट ने क्रमशः 1,600 टन और 400 टन प्लेट्स की आपूर्ति की।

आईएनएस नीलगिरी भारतीय नौसेना के लिए मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (एमडीएल) द्वारा निर्मित नीलगिरी-क्लास प्रोजेक्ट पी17ए फ्रिगेट्स का स्वदेशी अग्रणी पोत है। पी17ए जहाज गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट्स हैंजिनमें से प्रत्येक की लंबाई 149 मीटर हैलगभग 6,670 टन का विस्थापन है और गति 28 नॉट्स है। नौसेना ने सात स्टील्थ फ्रिगेट्स (stealth frigates) के लिए आर्डर दिए थेजिनमें से चार मझगांव डॉक लिमिटेड (एमडीएल) और तीन जीआरएसई को दिए गए थे। यह सेल के लिए गर्व की बात है कि उसने पी17ए परियोजना के युद्धपोत निर्माण के लिए पूरे स्टील की आपूर्ति की है।

भारत की रक्षा स्वदेशीकरण प्रयासों में एक मज़बूत साझेदार के रूप मेंसेल ने विभिन्न रक्षा परियोजनाओं और नौसेना जहाजोंजिसमें आईएनएस विक्रांत भी शामिल हैके लिए विशेष स्टील की आपूर्ति की है। इससे सेल न केवल एक प्रमुख स्टील निर्माता बल्कि राष्ट्र का सबसे विश्वसनीय स्टील निर्माता बनने की प्रतिबद्धता को इंगित किया जा सकता है।