Home छत्तीसगढ़ भिलाई में ‘लेज़र शो एवं सुदेश भोंसले नाईट’ का आयोजन

भिलाई में ‘लेज़र शो एवं सुदेश भोंसले नाईट’ का आयोजन

72
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के निर्माण काल की गौरव गाथा को दर्शाने के लिए, भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा एक “भव्य लेजर शो और प्रसिद्ध पार्श्व गायक श्री सुदेश भोंसले की संगीतमय संध्या का आयोजन किया जा रहा है। 24 जनवरी को सेल अपना स्थापना मनाएगा। इस अवसर पर सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के तत्वाधान में क्रीडा, सांस्कृतिक व नागरिक सुविधाएँ विभाग द्वारा सेल गौरव दिवस की पूर्व संध्या पर 23 जनवरी 2025 को यह भव्य लेज़र शो एवं सुदेश भोंसले नाईट का आयोजन भिलाई क्लब के रॉयल क्रिस्टल गार्डन में, संध्या 7:00 बजे से किया जायेगा।

प्राचीन भारत टूरिज्म, बेंगलुरू द्वारा निर्मित इस अद्भुत व अनोखे लेज़र शो में भिलाई इस्पात संयंत्र के समृद्ध के ऐतिहासिक घटनाक्रमों और उल्लेखनीय उपलब्धियों व देश की औद्योगिक प्रगति में संयंत्र के योगदान को उजागर कर आकर्षक चित्र व लेज़र लाइट के संयोजन के माध्यम से दर्शाया जाएगा। इस लेज़र शो की तैयारियां व्यापक स्तर पर चल रही हैं जो इस अंचल में अपनी तरह का पहला आयोजन होगा।

प्राचीन भारत टूरिज्म, बेंगलुरू ने इससे पहले भी सेल के दुर्गापुर स्टील प्लांट, बोकारो स्टील प्लांट, इसको स्टील प्लांट और एमटीआई रांची के लिए अद्भुत लेज़र शो निर्मित किया है। इस लेजर शो से आधुनिक तकनीक और अतीत की भव्यता के मिश्रण के साथ इतिहास को देखने और समझने का अवसर मिलता है।

साथ ही इस सांस्कृतिक संध्या में बॉलीवुड के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित पार्श्व गायक श्री सुदेश भोंसले द्वारा संगीतमय प्रस्तुति दी जाएगी। अपनी मनमोहक आवाज और लोकप्रिय हिंदी, मराठी और बॉलीवुड गीतों के लिए जाने जाने वाले श्री भोंसले अपने चर्चित गीतों का एक रमणीय संग्रह प्रस्तुत करेंगे। क्रीडा, सांस्कृतिक व नागरिक सुविधाएँ विभाग द्वारा आयोजित यह विशेष सांस्कृतिक संध्या भिलाई के सभी संगीत प्रेमियों को समर्पित है। इस कार्यक्रम के द्वारा न केवल भिलाई की औद्योगिक विरासत बल्कि इसकी जीवंत सांस्कृतिक वैभव से भी लोगों को अवगत होने का अवसर मिलेगा।

प्राचीन भारत टूरिज्म टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड बैंगलोर में पंजीकृत कम्पनी है। जो इतिहास के ज्ञान, मल्टीमीडिया तकनीकों और अत्याधुनिक तकनीक के संयोजन के माध्यम से दर्शकों के लिए एक नई दृष्टिकोण प्रस्तुत करती है। ये विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करते हैं, जिसमें इतिहास, साहित्य, कला, संगीत, स्क्रिप्ट लेखन, स्टोरी बोर्डिंग, वॉयस ओवर, प्रौद्योगिकी आदि शामिल हैं। प्राचीन भारत टूरिज्म आधुनिक तकनीक के माध्यम से ऐतिहासिक घटनाओं को एक नई कहानी के रूप में प्रस्तुत करते हैं, जिससे दर्शकों को एक आभासी यात्रा पर ले जाते हुए उन्हें इतिहास की गहराई को अनुभव करने का अवसर मिलता है। इस कंपनी का मुख्य उद्देश्य भारतीय इतिहास और ऐतिहासिक स्थलों को प्रदर्शित करने के लिए आधुनिक तकनीकों का उपयोग करना है।