Home देश संगम के पुण्य स्नान से धन्य हुआ-प्रधानमंत्री मोदी

संगम के पुण्य स्नान से धन्य हुआ-प्रधानमंत्री मोदी

101
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

प्रधानमंत्री मोदी ने महाकुंभ के 24वें दिन लगाई डुबकी

दुनिया के सबसे बड़े आस्था के पर्व महाकुंभ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को प्रयागराज में संगम में डुबकी लगाई। इस दौरान उन्होंने भगवा रंग के वस्त्र पहन रखे थे। उनके हाथ और गले में रुद्राक्ष की मालाएं भी थीं। मंत्रोच्चार के बीच मोदी ने अकेले ही संगम में डुबकी लगाई। पीएम ने स्नान के बाद सूर्य को अर्घ्य भी दिया। करीब 5 मिनट तक मंत्र का जाप करते हुए सूर्य पूजा की। संगम नोज पर गंगा पूजन किया। मां गंगा को दूध अर्पित किया, साड़ी चढ़ाई।

महाकुंभ में स्नान के बाद मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा- महाकुंभ में आज पवित्र संगम में डुबकी लगाकर मैं भी करोड़ों लोगों की तरह धन्य हुआ। मां गंगा सभी को असीम शांति, बुद्धि, सौहार्द और अच्छा स्वास्थ्य दें। मोदी गंगा पूजन के बाद सीधे बोट से अरैल घाट पहुंचे। वहां से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। मोदी के संगम स्नान के दौरान यूपी सीएम योगी भी साथ रहे।

 

हनुमान मंदिर, अक्षय वट के दर्शन किए बिना ही लौट गए पीएम मोदी

उनके आने से महाकुंभ में श्रद्धालुओं को दिक्कत न हो, इसलिए पीएम ने कार्यक्रम बेहद सीमित रखा। जन सैलाब होने के कारण वे हनुमान मंदिर, अक्षय वट के दर्शन किए बिना ही लौट गए। वह करीब दो घंटे प्रयागराज में रहे। इस दौरान उन्होंने किसी से मुलाकात नहीं की। यहां तक कि दोनों डिप्टी सीएम केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक भी बमरौली एयरपोर्ट पर ही रहे। मोदी का विमान सुबह करीब 10.30 बजे दिल्ली से बमरौली एयरपोर्ट पहुंचा। यहां CM योगी आदित्यनाथ ने स्वागत किया।