Home छत्तीसगढ़ मतदान के दिन दिनदहाड़े 60 लाख की डकैती

मतदान के दिन दिनदहाड़े 60 लाख की डकैती

54
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024

 रायपुर में नगरीय निकाय चुनाव के दौरान शहर के पाश इलाके अनुपम नगर में दिनदहाड़े 60 लाख रुपये की डकैती हुई है। डकैत आर्मी का ड्रेस पहनकर घर में घुसे और तीन बुजुर्गों पर पिस्टल अड़ाकर उन्हें बंधक बना लिया। इसके बाद लाल सलाम बोलकर कहा कि अगर हल्ला किया तो घर को बम से उड़ा देंगे। इसके बाद 20 मिनट के अंदर वारदात कर निकल गए। इस गैंग में एक महिला और चार पुरुष थे। खम्हारडीह थाना और क्राइम ब्रांच की टीम जांच में जुटी हुई है। वहीं शहर में दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। तीनों भाई बहन हैं। किसी की शादी नहीं हुई है। इनके पिता आर्मी में थे। कार से उतरने के दौरान डकैत सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं।