Home छत्तीसगढ़ समाजसेवी त्रिपाठी ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग, प्रदेशवासियों से की मतदान...

समाजसेवी त्रिपाठी ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग, प्रदेशवासियों से की मतदान की अपील

75
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024

 

रायपुर, 11 फरवरी 2025

राधास्वामी नगर जनविकास समिति के अध्यक्ष सुरेन्द्र त्रिपाठी ने आज रायपुर नगर निगम महापौर एवं वार्ड पार्षद निर्वाचन के लिए पटेल विद्या मंदिर,महाराज बंद तालाब के बाजू स्थित मतदान केंद्र में सपरिवार पहुंचकर मतदान किया,छोटे पुत्र पीयूष त्रिपाठी ने पहली बार मतदान किया।उन्होंने प्रदेशवासियों से लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती नागरिकों की भागीदारी पर निर्भर करती है, और प्रत्येक मतदाता का वोट क्षेत्र के विकास की दिशा तय करता है। श्री त्रिपाठी ने कहा कि मतदान न केवल हमारा अधिकार है, बल्कि यह एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है, जिससे हम अपने शहर और प्रदेश के भविष्य का निर्धारण करते हैं। उन्होंने युवाओं और प्रथम बार मतदान कर रहे नागरिकों से विशेष रूप से आग्रह किया कि वे अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करें।