Home छत्तीसगढ़ कोक ओवन के कर्मचारी शिरोमणी पुरस्कार से हुए सम्मानित

कोक ओवन के कर्मचारी शिरोमणी पुरस्कार से हुए सम्मानित

68
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र में शिरोमणी पुरस्कार योजना के अंतर्गत उत्कृष्ट तथा अनुकरणीय कार्य निष्पादन के लिए शिरोमणि पुरस्कार प्रदान किया जाता है। इसी के तहत संयंत्र के कोक ओवन एवं कोल केमिकल विभाग में मुख्य महाप्रबंधक (कोक ओवन एवं कोल केमिकल विभाग) श्री तुलाराम बेहेरा के मुख्य आतिथ्य में कर्म शिरोमणि पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया।

मुख्य महाप्रबंधक श्री तुलाराम बेहेरा ने नवम्बर 2024 के लिए श्री डी पी मिश्रा (मैकेनिकल मेंटेनेंस) व श्री गुरमीत सिंह (बीआरपी) को, दिसम्बर 2024 के लिए श्री डी येल्ला राव (सीआरजी-मैकेनिकल मेंटेनेंस) व श्री नील मिंज (मैकेनिकल मेंटेनेंस) को तथा जनवरी 2025 के लिए श्री होमन सिंह ठाकुर (बैटरी ऑपरेशन) व श्री लोकनाथ साहू (इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस) को कर्म शिरोमणि पुरस्कार का स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र तथा जीवनसाथी के लिए प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

मुख्य अतिथि श्री तुलाराम बेहेरा ने पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी। उन्होंने सुरक्षा को प्राथमिकता देकर आगे भी इसी प्रकार लगन से कार्य करते रहने तथा अपने अधीनस्थ कार्मिकों को भी कार्य में निपुण करने के लिए सभी पुरस्कार विजेताओं को प्रेरित किया।

समारोह में कोक ओवन एवं कोल केमिकल विभाग के महाप्रबंधकगण श्री झगर सिंह, श्री बी सी मंडल, श्री एम एस नायक, श्री डी के सामंतराय, श्री आनंद शुक्ला, श्री के नंद कुमार, सहायक महाप्रबंधक श्री सुनील गुप्ता, श्री एस एस मेश्राम, वरिष्ठ प्रबंधक श्री अब्दुल अतीफ व श्री आनंद खरात तथा अतिरिक्त श्रम कल्याण अधिकारी श्री हेमंत कुमार भुआर्य उपस्थित थे। उपस्थित सभी अनुभागप्रमुखों ने भी पुरस्कार विजेताओं के उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी।

कार्यक्रम का संचालन कार्मिक अधिकारी श्री विजय कुमार ने किया तथा अतिरिक्त श्रम कल्याण अधिकारी श्री प्रवीण शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।