Home छत्तीसगढ़ बीएसपी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के तहत ‘शक्ति-2025’ का भव्य आयोजन

बीएसपी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के तहत ‘शक्ति-2025’ का भव्य आयोजन

55
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के मानव संसाधन विकास विभाग और एल एंड ए एवं पीआर विभाग द्वारा संयुक्त रूप से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के तहत 10 मार्च 2025 को मानव संसाधन विकास केंद्र के मुख्य सभागार में ‘शक्ति-2025’ का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ विनीता द्विवेदी, विशिष्ट अतिथि के रूप में महाप्रबंधक (शिक्षा-टीएसडी) श्रीमती शिखा दुबे तथा कॉमिक एक्टर श्रीमती हरप्रिया बेंस विशेष रूप से उपस्थित थी। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का विषय “।बबमसमतंजम ।बजपवद” है।

मुख्य अतिथि डॉ विनीता द्विवेदी ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं ने अपने अटूट समर्पण से सभी क्षेत्रों में उत्कृष्टता के मानक स्थापित किए हैं। उन्होंने आने वाली पीढ़ी को उत्कृष्ट महिला बनने के लिए प्रोत्साहित किया और विशेष अतिथि श्रीमती हरप्रिया बैंस को उनकी उपस्थिति के लिए धन्यवाद दिया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहीं चर्चित स्टैंडअप कॉमेडियन हरप्रिया बैंस ने अपने हास्य प्रसंगों से दर्षकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वे पिछले पाँच सालों से कॉमेडी कर रही हैं और हाल ही में उन्होंने अपना पहला यूट्यूब वीडियो ‘कैरी ऑन मम्मी’ रिलीज़ किया है, जिसे सोषल मीडिया पर खूब सराहा जा रहा है। समारोह में कविता लेखन प्रतियोगिता तथा शक्ति क्विज पर आधारित विषेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। “महिलाएं कुछ भी कर सकती हैं” विषय पर आयोजित कविता लेखन प्रतियोगिता में महिला प्रतिभागियों ने अपने मार्मिक विचारों की अभिव्यक्ति दी। कविता लेखन प्रतियोगिता के लिए सुश्री अमृता गंगराडे को प्रथम, सुश्री अल्का तारे को द्वितीय तथा सुश्री यामनी ताम्रकार को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

उप प्रबंधक (मानव संसाधन) सुश्री शालिनी चौरसिया ने रोचक और ज्ञानवर्धक शक्ति क्विज का संचालन किया। क्विज कॉम्पिटिशन में प्रथम स्थान सुश्री प्रियंका एम साहू और सुश्री प्रियंका राज गुप्ता की टीम, द्वितीय स्थान सुश्री मोनिषा और सुश्री अर्चना की टीम तथा तृतीय स्थान सुश्री शबनम श्वेता और अंकिता मोहानिया की टीम ने प्राप्त किया। प्रतियोगिताओं का निर्णय महाप्रबंधक (शिक्षा-टीएसडी) श्रीमती शिखा दुबे ने किया।

समापन समारोह के दौरान इस अवसर पर आयोजित कविता व क्विज के विजेताओं को उपस्थित अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। उप महाप्रबंधक (एचआर-एलएंडडी) श्री मुकुल सहारिया ने शक्ति-2025 को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी प्रतिभागियों, अतिथियों और आयोजन टीमों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन सहायक महाप्रबंधक (जनसंपर्क) श्रीमती अपर्णा चंद्रा ने किया। बीएसपी की महिला कर्मचारियों की बड़ी संख्या में भागीदारी और जुड़ाव ने शक्ति-2025 की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।