Home छत्तीसगढ़ राज्यपाल श्री डेका से अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने की...

राज्यपाल श्री डेका से अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने की मुलाकात

46
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

रायपुर

राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज राजभवन में अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर के विद्यार्थियों ने मुलाकात कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। श्री डेका ने उनकी सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान के लिए संबंधितों को निर्देश दिए।

राज्यपाल श्री डेका को विद्यार्थियों द्वारा विश्वविद्यालय के अध्ययन शाला में पढ़ाई की समस्या, नियमित शिक्षकों की समस्या के संबंध में  जानकारी दी गई। शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी, भ्रष्टाचार तथा विद्यार्थियों के लिए मूलभूत सुविधाओं की कमी के संबंध में अवगत कराया गया और इस संबंध में दस्तावेज प्रस्तुत किए गए। श्री डेका ने इस संबंध में वस्तुस्थिति की जानकारी लेकर कार्रवाई करने की बात कही। श्री डेका ने विद्यार्थियों से विश्वविद्यालय में नियमित कक्षाओं की जानकारी ली और कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप कक्षाएं संचालित करने तथा विद्यार्थियों को ग्रीष्मकालीन अवकाश प्रदान करने के लिए विश्वविद्यालय को निर्देश दिया जायेगा।

श्री डेका ने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा विद्यार्थियों से असहयोग या उन्हें धमकाने से संबंधित कोई भी बातें आती है तो उनकी जानकारी में लाया जाए। श्री डेका ने विद्यार्थियों से संबंधित सभी समस्याओं की जानकारी लेकर उनके उचित समाधान के निर्देश राजभवन सचिवालय के अधिकारी को दिए। श्री डेका ने कहा कि जिन महान हस्ती के नाम पर यह विश्वविद्यालय है, यह ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय के बेहतर संचालन हेतु विश्वविद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और विद्यार्थियों सभी को मिलकर कार्य करना चाहिए।