Home देश Pahalgam Attack को लेकर PM मोदी की अध्यक्षता में CCS की बैठक,...

Pahalgam Attack को लेकर PM मोदी की अध्यक्षता में CCS की बैठक, लाल रंग की फाइल लेकर पहुंचे अमित शाह

116
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीएस) की बैठक की अध्यक्षता की। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और अन्य अधिकारी मौजूद हैं। अमित शाह जब अपने घर से 7- लोक कल्याण मार्ग के लिए निकल रहे थे, तो उस दौरान उनके हाथ में लाल रंग की फाइल थी। इस हमले में कम से कम 26 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। सीतारमण अपनी आधिकारिक यात्रा को बीच में ही छोड़कर अमेरिका से वापस आ रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को सऊदी अरब से सुबह-सुबह वापस आ गए। प्रधानमंत्री ने अपने आगमन के तुरंत बाद हवाई अड्डे पर एक बैठक की, जिसमें उन्होंने जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल के साथ जम्मू-कश्मीर आतंकी हमले पर चर्चा की। विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री भी बैठक में मौजूद थे। इससे पहले, अमित शाह ने पहलगाम के बैसरन का दौरा किया, जहां आतंकवादियों ने हमला किया था। साथ ही उन्होंने उस अस्पताल का भी दौरा किया जहां कुछ घायलों को भर्ती कराया गया।