Home छत्तीसगढ़ स्थानीय कलाकारों को ज्यादा से ज्यादा प्रस्तुति के अवसर उपलब्ध कराएं :...

स्थानीय कलाकारों को ज्यादा से ज्यादा प्रस्तुति के अवसर उपलब्ध कराएं : मंत्री श्री भगत

295
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत ने की विभागीय काम-काज समीक्षा

 रायपुर, 24 नवम्बर 2020

संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत ने सोमवार को अधिकारियों की बैठक में विभागीय काम-काज की समीक्षा की। श्री भगत ने अधिकारियों से कहा कि प्रदेश के कलाकारों को अधिक से अधिक प्रस्तुति का अवसर उपलब्ध कराए। श्री भगत ने स्थानीय और कला संस्कृति को संरक्षित और संवर्धित करने के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए। श्री भगत ने कहा कि स्थानीय कलाकारों को उनके द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम का मानदेय शीघ्र उपलब्ध कराया जाना चाहिए। श्री भगत ने छत्तीसगढ़ की लोक, संस्कृति, लोकगीत, लोकगाथा, नृत्य, नाटक, परंपरा आदि को संरक्षण देने और उसका व्यापक प्रदर्शन के अवसर उपलब्ध कराने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए। बैठक में संस्कृति विभाग के सचिव श्री अन्बलगन पी., संचालक श्री अमृत विकास तोपनो सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।