Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल : गरीब परिवार की बेटी खुशबू को एमबीबीएस...

मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल : गरीब परिवार की बेटी खुशबू को एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए लेपटॉप और 50 हजार रूपए की सहायता की मंजूर

199
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

श्री बघेल को समाचार पत्र से मिली खुशबू के संघर्ष और सफलता की जानकारी

 मुख्यमंत्री ने स्वयं फोन लगाकर खुशबू से की बातचीत: बढ़ाया हौसला
 

    रायपुर, 25 नवम्बर 2020

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने दुर्ग जिले के पाटन क्षेत्र के गांव गोडपेंड्री के एक गरीब परिवार की बेटी खुशबू कुर्रे की नीट परीक्षा में सफलता की खबर मिलने पर खुशबू से आज स्वयं टेलीफोन लगाकर बात की और उन्हें एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने खुशबू को पढ़ाई के लिए लेपटॉप और 50 हजार रूपए की सहायता राशि मंजूर करते हुए उन्हें उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री की इस संवेदनशील पहल के लिए खुशबू और उनके परिवार ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया। 
    मुख्यमंत्री श्री बघेल को एक समाचार पत्र में छपी खबर से छात्रा खुशबू कुर्रे के कठिन संघर्ष और नीट परीक्षा में सफलता के बारे में जानकारी मिली। खुशबू ने परिवार की कठिन आर्थिक परिस्थितियों के बावजूद मेडिकल कॉलेज में प्रवेश के लिए अपनी पढ़ाई जारी रखी और इस वर्ष दूसरे प्रयास में नीट परीक्षा क्वालिफाई की। खुशबू को नीट परीक्षा में 1822 की रैंक मिली है। वे राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज मंे एमबीबीएस की पढ़ाई करेंगी। खुशबू के पिता मेकेनिक का काम करते हैं। श्री बघेल ने खुशबू की लगन की सराहना करते हुए उन्हें आगे की पढ़ाई के लिए एक लेपटॉप और 50 हजार रूपए की सहायता राशि मंजूर की है।