Home छत्तीसगढ़ भटपल्ली में जल जीवन मिशन से साकार हुआ हर-घर जल का सपना

भटपल्ली में जल जीवन मिशन से साकार हुआ हर-घर जल का सपना

46
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

रायपुर

जल जीवन मिशन के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के भोपालपटनम विकासखण्ड स्थित ग्राम पंचायत तिमेड़ के आश्रित ग्राम भटपल्ली ने ग्रामीण पेयजल आपूर्ति के क्षेत्र में अनुकरणीय उपलब्धि हासिल की है। यह ग्राम अब राज्य के उन चुनिंदा गांवों में शामिल हो गया है जहां हर घर में नल से शुद्ध पेयजल की सतत आपूर्ति सुनिश्चित हो रही है।

पूर्व में ग्राम भटपल्ली में जल आपूर्ति की एकमात्र व्यवस्था हैंडपंपों पर निर्भर थी, जिससे ग्रामीणों को पानी के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता था। गर्मी के महीनों में हैंडपंपों के जवाब देने की स्थिति में जल संकट और भी गंभीर हो जाता था। लेकिन अब जल जीवन मिशन के अंतर्गत क्रियान्वित समूह जल प्रदाय योजना के माध्यम से ग्राम के 81 परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन उपलब्ध कराए गए हैं। इससे ग्रामीणों को अब अपने ही घर में आसानी से शुद्ध जल उपलब्ध हो रहा है। बीते दिनों ग्रामसभा के माध्यम से ग्राम भटपल्ली का शत-प्रतिशत हर-घर जल प्रमाणीकरण किया गया। इस अवसर पर ग्राम की सरपंच श्रीमती वासम लक्ष्मी, सचिव श्री अल्लेम कृष्णाराव, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

ग्राम पंचायत को जल आपूर्ति प्रणाली के संचालन, अनुरक्षण एवं सतत क्रियाशीलता की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस पहल से ग्रामीणों में जल की महत्ता एवं संरक्षण के प्रति चेतना में वृद्धि हुई है और वे अब जल प्रबंधन की सामुदायिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं। भटपल्ली ग्राम की यह पहल जल जीवन मिशन के व्यापक उद्देश्य हर घर जल, हर घर स्वस्थ्य को साकार करने की दिशा में एक प्रभावी उदाहरण है।