Home खेल अब टोक्यो वर्ल्ड चैंपियनशिप पर नीरज चोपड़ा की नजरें, ओस्ट्रावा में होगी...

अब टोक्यो वर्ल्ड चैंपियनशिप पर नीरज चोपड़ा की नजरें, ओस्ट्रावा में होगी प्रतियोगिता

56
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने कहा कि वह ओस्ट्रावा में मंगलवारको हने वाली गोल्ड स्पाइक एथलेटिक्स मीट को लेकर काफी उत्साहित हैं। दरअसल, नीरज इस साल अपने अंतिम लक्ष्य टोक्यो में वर्ल्ड चैंपियनशिप में टॉप स्थान हासिल करने के लिए तैयारी कर रहे हैं। नीरज ने पिछले हफ्ते 88.16 मीटर थ्रो के साथ जूलियन वेबर को हराकर पेरिस डायमंड लीग जीती थी। दो बार के ओलंपिक मेडलिस्ट ने कहा कि चेक गणराज्य के महान खिलाड़ी जान जेलेजनी के साथ उनके कोच और उनकी दृढ़ संकल्प शक्ति के कारण उन्हें अच्छे नतीजों का भरोसा है। 27 वर्षीय खिलाड़ी दोहार में सीजन की शुरुआत डायमंड लीग मीट में अपने पहले 90 मीटर से ज्यादा थ्रो से उत्साहित हैं।

नीरज ने आगे कहा कि, ऐसे महान एथलीट और कोच के साथ काम करके बहुत खुश हूं। तकनीक में थोड़ा और सुधार करने के बाद मैं इस साल पहले ही 0 मीटर थ्रो कर चुका हूं। इसलिए देखते हैं कि अगली बार कब होता है, लेकिन मैं तैयार हूं। हाल ही में हमने निम्बर्क में अच्छी ट्रेनिंग की है। इसलिए मैं यहां ओस्ट्रावा में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करूंगा। इस सत्र का मुख्य लक्ष्य निश्चित रूप से टोक्यो में वर्ल्ड चैंपियनशिप है। हरियाणा के इस लड़के ने कहा कि जिसने द्विवार्षिक शोपीस के पिछले सीजन में गोल्ड मेडल जीता था।

वहीं नीरज ने कहा कि मंगलावर के लिए उनके उत्साह का एक हिस्सा टीवी पर उसेन बोल्ट जैसे महान एथीलटों को अतीत में यहां प्रतिस्पर्धा करते हुए देखने से आता है। जब मैं बच्चा था तो मैंने उसेन बोल्ट जैसे एथलीटों के यहां प्रतिस्पर्धा करते हुए  बहुत सारे वीडियो और तस्वीरे देखी थीं। मैं पिछले साल आया था लेकिन चोट के कारण मैं प्रतिस्पर्धा नहीं कर सका।