Home देश PM मोदी के लिए ब्राजील ने रख दिया स्टेट डिनर, सारी लाइमलाइट...

PM मोदी के लिए ब्राजील ने रख दिया स्टेट डिनर, सारी लाइमलाइट वहीं ले जाएंगे, इसलिए जिनपिंग BRICS समिट में नहीं आएंगे!

41
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

पहली बार, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग रियो डी जेनेरियो में होने वाले आगामी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग नहीं लेने जा रहे हैं। हांगकांग स्थित साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट (SCMP) ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि ‘शेड्यूल संबंधी मुद्दों’ के कारण शी अगले सप्ताह होने वाले शिखर सम्मेलन में शामिल नहीं हो सकते हैं। प्रधानमंत्री ली कियांग के चीनी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने की उम्मीद है। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट ने इसके भी संकेत दिए हैं कि ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा द्वारा ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के बाद भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राजकीय रात्रिभोज के लिए आमंत्रित करने की वजह से बीजिंग की तरफ से इस तरह का कदम उठाया जा रहा है। पोस्ट के अनुसार, चीनी पक्ष को डर है कि लूला-मोदी की मुलाकात सुर्खियों में आ सकती है और शी एक सपोर्टिंग एक्टर के रूप में नजर आ सकते हैं।