Home छत्तीसगढ़ कटघोरा उपजेल में 98 कैदी कोरोना पॉजिटिव, जेल में ही क्वारंटाइन किए...

कटघोरा उपजेल में 98 कैदी कोरोना पॉजिटिव, जेल में ही क्वारंटाइन किए गए सभी

369
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

कटघोरा उपजेल में 98 कैदी कोरोना पॉजिटिव, जेल में ही क्वारंटाइन किए गए सभी
कोरबा। कटघोरा उपजेल में एक साथ 98 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से हड़कंप मचा है। रेंडम जांच के दौरान कैदी संक्रमित पाए गए हैं। सभी को जेल में ही क्वारंटाइन किया गया है। अब तक 138 कैदियों की जांच की गई थी।
उधर प्रशासन निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने कोरोना गाइडलाइन का पालन कराना शुरू किया है। अभियान एसडीएम के नेतृत्व में टीम बिना मास्क के चलने वाले लोगों के डि़लाफ चलानी कार्रवाई की गई। शनिवार की सुबह घंटाघर मुख्य मार्ग पर जिला प्रशासन निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने एसडीएम के नेतृत्व में जांच अभियान शुरू किया।
मास्क नहीं पहनने वालों के खिलाफ चलानी कार्रवाई की गई। एसडीएम सुनील नायक ने बताया कि लगातार कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं। बिना मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने बार-बार निर्देश दिया जा रहा है, लेकिन उसके बावजूद भी लोग बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ कलेक्टर के निर्देश पर शहर के चौक चौराहों पर टीम बनाकर बिना मास्क वाले लोगों पर जुर्माना लगाया गया। ये कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।