Home छत्तीसगढ़ भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा आयोजित “शुभ बंधन” समारोह में संयंत्र के नवविवाहित...

भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा आयोजित “शुभ बंधन” समारोह में संयंत्र के नवविवाहित जोड़े हुए सम्मानित

56
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा अपने कार्मिकों के जीवन के सबसे महत्वपूर्ण अवसरों में से एक जैसे विवाह की खुशी में सहभागी बनने एवं आत्मीय संबंधों को प्रगाढ़ करने के उद्देश्य से “कर्मचारी विवाह उपहार योजना” प्रारंभ की गई है। इस योजना के तहत 29 मार्च 2025 के पश्चात विवाह करने वाले संयंत्र कर्मचारी नवदंपत्तियों को विशेष भेंट स्वरूप सेलम स्टील डिनर सेट प्रदान किया जाता है।

इसी पहल के तहत 13 अगस्त 2025 को भिलाई निवास के बहुउद्देशीय सभागार में “शुभ बंधन – ए टच ऑफ स्टील (इस्पाती स्पर्श)”  भेंट वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भिलाई इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी श्री चित्त रंजन महापात्र ने की। इस अवसर पर संयंत्र के कार्यपालक निदेशकगण सपत्निक उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में कुल 12 नवविवाहित जोड़ों को उपहार भेंट कर उनके वैवाहिक जीवन के नए अध्याय के लिए शुभकामनाएँ दी गईं।

समारोह में भिलाई इस्पात संयंत्र के कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएं) श्री एस मुखोपाध्याय, कार्यपालक निदेशक (सामग्री प्रबंधन) श्री ए के चक्रवर्ती, कार्यपालक निदेशक (वित्त एवं लेखा) श्री प्रवीण निगम, कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) श्री पवन कुमार, कार्यपालक निदेशक (खदान) श्री बिपिन कुमार गिरी, कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) श्री राकेश कुमार, कार्यपालक निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ रवींद्रनाथ एम, सपत्निक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भिलाई इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी श्री चित्त रंजन महापात्र ने अपने संबोधन में मानव संसाधन विभाग की इस अभिनव पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की और नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वचन प्रदान किया।

कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) श्री पवन कुमार ने भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा सेल में इस प्रकार की योजना के प्रथम क्रियान्वयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए टीम के प्रयासों की सराहना की।

समारोह में कार्मिक श्री गिरीष शोभवानी की जीवनसंगिनी श्रीमती प्रिया शोभवानी तथा कार्मिक श्री दीपक पार्या ने इस योजना की सराहना करते हुए इसे कर्मचारियों के मनोबल और परस्पर जुड़ाव को बढ़ाने वाला कदम बताया।

कार्यक्रम के दौरान स्टील मेल्टिंग शॉप-3 की महाप्रबंधक श्रीमती पुष्पा एंब्रोस ने संयंत्र में दीर्घकालीन कार्यानुभव साझा करते हुए नवविवाहितों और उनके जीवनसाथियों को संयंत्र की कार्यप्रणाली एवं सुरक्षा के महत्व पर प्रेरक संदेश दिया। वहीं मानव संसाधन विभाग के महाप्रबंधक (एचआर) श्री एच. शेखर ने इस योजना की कल्पना से लेकर इसके सफल क्रियान्वयन तक की यात्रा का विस्तारपूर्वक विवरण प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ प्रबंधक (मा.सं.-एचआरआईएस) सुश्री निशा बाउल द्वारा तथा धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ प्रबंधक (मा.सं.-एचआरआईएस एवं नियमन) श्री राहुल थोटे द्वारा किया गया।