Home छत्तीसगढ़ सबका साथ-सबका विकास की संकल्पना को पूरा करने पूर्ण इच्छाशक्ति के साथ...

सबका साथ-सबका विकास की संकल्पना को पूरा करने पूर्ण इच्छाशक्ति के साथ कार्य कर रही है प्रदेश सरकार: उद्योग मंत्री श्री देवांगन

51
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य व श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की ’’सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास’’ की संकल्पना को पूरा करने के लिए प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अगुवाई में राज्य सरकार पूर्ण इच्छाशक्ति के साथ कार्य कर रही है। उन्होने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह के कार्यकाल में प्रारंभ की गई दर्जनों जनकल्याणकारी योजनाओं को पूर्ववर्ती सरकार ने बंद कर दिया था, अब मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने पुनः इन योजनाओं को प्रारंभ कराने के साथ ही अनेक जनहितैषी योजनाओं का क्रियान्वयन प्रदेश में कराया है, जिनका सीधा लाभ प्रदेश के करोड़ों नागरिकों को प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि जहॉं तक कोरबा के विकास का प्रश्न है तो मेरा संकल्प है कि नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्र के सभी वार्डाे में बिना किसी भेदभाव के समान रूप से विकास कार्य होगें तथा जन समस्याओं के निराकरण के लिए पूरी संवेदनशीलता व प्राथमिकता के साथ कार्य किए जाएंगे।

उक्त बातें उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने आज कोरबा नगर निगम क्षेत्र के बरपारा कोहड़िया में आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान कहीं। नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा केन्द्र सरकार के एन.सी.ए.पी. मद से 48 लाख रूपये की लागत से निगम के वार्ड क्र. 18 बरपारा कोहड़िया मुख्य मार्ग के किनारे सर्वसुविधायुक्त उद्यान का निर्माण कराया गया है। उन्होंने उद्यान का लोकार्पण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत के द्वारा की गई, वहीं सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर, जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, वार्ड पार्षद नरेन्द्र देवांगन, वरिष्ठ पार्षद अशोक चावलानी सहित निगम की मेयर इन काउंसिल के सदस्यगण, पार्षदगण व जनप्रतिनिधिगण विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय श्री मोदी के लक्ष्य पर तेजी के साथ कार्य कर रहे हैं, प्रदेश में बिना किसी भेदभाव के केवल राज्य की जनता के हित में कार्य हो रहे हैं। उन्होने कहा कि मेरा संकल्प है कि नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्र में भी बिना किसी भेदभाव के सभी 67 वार्डाे में समान रूप से विकास कार्य होंगे, कोरबा की जनता मेरी अपनी है, मैं उनके परिवार का सदस्य हूॅं, अतः उनकी समस्याओं का निराकरण करना, उन्हें सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना मैं अपना प्रथम कर्तव्य मानता हूॅं। मुझे खुशी है कि कोरबा की जनता ने मुझे अपार प्यार, स्नेह व आशीर्वाद दिया है, जिसके लिए मैं हृदय से आभारी हूॅं तथा सदैव आभारी रहूॅंगा। श्री देवांगन ने आगे कहा कि अलग-अलग मदों में कोरबा के लिए लगभग 700 करोड़ रूपये के विकास कार्य स्वीकृत हुए हैं, जिन्हें मूर्त रूप देने का कार्य शीघ्रता के साथ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विशेषकर नगर निगम केरबा क्षेत्र समस्यामुक्त क्षेत्र बने, इस दिशा में व्यापक पैमाने पर कार्य किए जा रहे हैं।

उद्योग मंत्री के सहयोग से विकास हेतु लगातार मिल रहा फण्ड 

इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने अपने उद्बोधन में कहा कि उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के प्रयास से नगर पालिक निगम कोरबा को विकास कार्याे हेतु लगातार धनराशि प्राप्त हो रही है, जिसकी बदौलत व्यापक पैमाने पर विकास व निर्माण के कार्य निगम क्षेत्र में संचालित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि निगम क्षेत्र के नागरिकों की प्रत्येक समस्या के निराकरण के लिए उन्हें सभी मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने के लिए उद्योग मंत्री श्री देवांगन तथा हम पूरी तरह कतिबद्ध हैं तथा हमारा संकल्प है कि बिना किसी भेदभाव के केवल कोरबा की जनता की इच्छा व उनकी आवश्यकता के अनुरूप विकास व निर्माण कार्य होंगे।

इस अवसर पर पार्षद श्री नरेन्द्र देवांगन एवं श्री गोपाल मोदी ने भी अपने विचार व्यक्त किए।     लोकार्पण अवसर पर सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर, अशोक चावलानी के साथ ही पार्षद लक्ष्मण श्रीवास, एम.आई.सी. सदस्य अजय चन्द्रा व ममता यादव, पार्षद युगल कैवर्त, पकंज देवांगन, मुकुंद सिंह कंवर, प्रताप सिंह कंवर, ईश्वर पटेल, सहित काफी संख्या में नागरिकगण, महिलाएं व बच्चें उपस्थित थे।