Home छत्तीसगढ़ भिलाई इस्पात संयंत्र में ‘कर्मचारी सहायता कार्यक्रम (ईएपी)’ के अंतर्गत विषयगत कार्यशालाओं...

भिलाई इस्पात संयंत्र में ‘कर्मचारी सहायता कार्यक्रम (ईएपी)’ के अंतर्गत विषयगत कार्यशालाओं का शुभारंभ

57
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

सेल- भिलाई इस्पात संयंत्र के मानव संसाधन विभाग द्वारा दिनांक 18 अगस्त 2025 को मानव संसाधन विभाग के मुख्य सभागार में कर्मचारी सहायता कार्यक्रम (ईएपी) के अंतर्गत विषयगत कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्री संदीप माथुर उपस्थित थे।

मुख्य अतिथि श्री संदीप माथुर ने अपने संबोधन में कहा कि सेल ने सदैव सुरक्षा, हाउसकीपिंग एवं तकनीकी अनुशासन के साथ-साथ कर्मचारियों की खुशी एवं मानसिक संतुलन को भी सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। साथ ही उन्होंने कहा आशा करता हूं आप सभी ऐसे कार्यक्रमों से लाभान्वित होंगे और सभी को मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जागरूक करेंगे।

इस कार्यक्रम के अंतर्गत विशेषज्ञों द्वारा व्यक्तिगत एवं कार्य-संबंधी मुद्दे, मानसिक स्वास्थ्य एवं भावनात्मक कल्याण, तनाव प्रबंधन (कार्यस्थल एवं व्यक्तिगत), वित्तीय एवं कानूनी चिंताएँ, कार्य-जीवन संतुलन तथा पारिवारिक एवं संबंध संबंधी विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि इस कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ 17 फरवरी 2025 को निदेशक (कार्मिक) श्री के के सिंह द्वारा एक ज़ूम मीटिंग के माध्यम से किया गया था, जिसमें सेल के सभी संयंत्रों एवं इकाइयों ने भाग लिया।

मेसर्स ईएपी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 19 फरवरी से 5 मार्च 2025 के बीच सभी पाँच इस्पात संयंत्रों में तीन दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया गया था। भिलाई इस्पात संयंत्र में यह कार्यक्रम 24 से 26 फरवरी 2025 तक संपन्न हुआ था। इसके क्रम में अब 18 से 20 अगस्त 2025 तक विषयगत कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें अधिकारियों के लिए “परामर्श के लिए जाएँ या न जाएँ” तथा गैर-अधिकारियों के लिए “तनाव से शक्ति तक” जैसे विषय शामिल हैं। आज आयोजित कार्यशालाओं में विभिन्न विभागों से लगभग 300 प्रतिभागियों ने सक्रिय भागीदारी की।

इस कार्यक्रम का समन्वय मानव संसाधन विभाग द्वारा किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य कर्मचारियों को एक स्वस्थ, संतुलित एवं सहयोगात्मक कार्य वातावरण उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम का संचालन उप प्रबंधक (मानव संसाधन) सुश्री शालिनी चौरसिया एवं श्री सिकंदर इंदौरिया द्वारा किया गया व धन्यवाद ज्ञापन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) सुश्री के. सुपर्णा ने प्रस्तुत किया।