Home छत्तीसगढ़ “शक्ति – आन्या लीडरशिप कैस्केडिंग कार्यक्रम” : महिला पेशेवरों को सशक्त बनाने...

“शक्ति – आन्या लीडरशिप कैस्केडिंग कार्यक्रम” : महिला पेशेवरों को सशक्त बनाने की पहल

57
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

भिलाई इस्पात संयंत्र के मानव संसाधन विकास विभाग द्वारा महिला कर्मचारियों हेतु “शक्ति – आन्या लीडरशिप कैस्केडिंग कार्यक्रम” के तहत अर्ध-दिवसीय सत्र का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य महिला पेशेवरों को आवश्यक प्रबंधकीय एवं पारस्परिक क्षमताओं से सशक्त बनाना था।

कार्यक्रम के प्रारंभ में सहायक महाप्रबंधक (आरसीएल) सुश्री विनीता वर्मा ने “शक्ति – आन्या 2.0 पहल से प्रतिभागियों को परिचित कराते हुए कार्यक्रम का संक्षिप्त सारांश प्रस्तुत किया। इस अवसर पर सत्र विशेषज्ञ के रूप में उपस्थित महाप्रबंधक (इंस्ट्रुमेंटेशन) श्रीमती सिम्मी गोस्वामी, सहायक महाप्रबंधक (ईडीडी) सुश्री प्रभा, सहायक महाप्रबंधक (ओ एंड एम) सुश्री राखी तिवारी तथा सहायक महाप्रबंधक (आरसीएल) सुश्री विनीता वर्मा ने अपने व्याख्यान से महिला कर्मचारियों को अपने करियर विषय में सोचने तथा उच्च पद तक पहुंचने हेतु प्रेरित किया।

इस कार्यक्रम में चार सहभागिता आधारित प्रस्तुतियों के माध्यम से नेतृत्व के महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की गई। प्रत्येक सत्र को आन्या 2.0 से प्रशिक्षित वक्ताओं ने प्रस्तुत किया और अंत में आयोजित प्रश्नोत्तरी सत्र ने प्रतिभागियों को आत्मचिंतन, संवाद और गहन समझ का अवसर प्रदान किया।

कार्यक्रम में आयोजित सत्रों की शुरुआत श्रीमती सिम्मी गोस्वामी द्वारा “स्टैंड टाल, स्पीक ट्रू – आत्म-जागरूकता की शक्ति” से हुई, इसके बाद सुश्री प्रभा ने “नेविगेटिंग चेंज– कार्य की माँगों और व्यक्तिगत जीवन के बीच संतुलन” विषय पर अपने विचार साझा किए। तीसरे सत्र में श्रीमती विनिता ने “द रिवोल्युनशरी पाथ टू बिग चेंज- छोटे-छोटे आदतों से बड़ा बदलाव” पर प्रेरक विचार प्रस्तुत किए, जबकि समापन सत्र में सुश्री राखी तिवारी ने “फ्रॉम पैसिव टू पॉवरफुल– आत्म-पक्षधरता और नेटवर्किंग की भूमिका” पर प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया।

इन सभी सत्रों ने प्रभावशाली दृष्टिकोण प्रस्तुत किए व ऐसे व्यावहारिक उपकरण भी दिए जिन्हें प्रतिभागी अपने व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन में लागू कर सकते हैं। कार्यक्रम का इंटरैक्टिव स्वरूप और प्रश्नोत्तर संवाद ने इस संदेश और प्रबल किया कि नेतृत्व की शुरुआत व्यक्ति के भीतर से होती है।