Home छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय खेल दिवस पर भिलाई इस्पात संयंत्र में खेल प्रतियोगिताएँ एवं सम्मान...

राष्ट्रीय खेल दिवस पर भिलाई इस्पात संयंत्र में खेल प्रतियोगिताएँ एवं सम्मान समारोह आयोजित

55
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र ने राष्ट्रीय खेल दिवस 2025 का उत्साहपूर्वक आयोजन किया। फिटनेस, मित्रता और उत्कृष्टता की भावना को समर्पित इस अवसर पर खेल प्रतियोगिताएँ, फिटनेस गतिविधियाँ और सम्मान समारोह आयोजित हुए, जिनमें कर्मचारियों तथा खेल प्रेमियों ने सक्रिय भागीदारी की। इस आयोजन का संचालन क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएँ विभाग द्वारा किया गया। लगभग 50 कर्मचारियों, जिनमें 15 महिला कर्मचारी भी शामिल थीं, ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः मारोदा सेक्टर मैदान में मैत्रीपूर्ण फुटबॉल मैच से हुई। इसके उपरांत सेक्टर-3 स्थित सीआईएसएफ मैदान में एथलेटिक्स स्पर्धाएँ जैसे 100 मीटर दौड़, भाला फेंक, और शॉट पुट का आयोजन किया गया। दिनभर चले इन खेल आयोजनों का समापन सेक्टर-1 स्थित पंत स्टेडियम बास्केटबॉल ग्राउंड में रोमांचक बास्केटबॉल मैच से हुआ।

उदघाटन एवं सम्मान समारोह में उप महाप्रबंधक (क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएँ) ओलंपियन श्री राजेन्द्र प्रसाद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, वहीं उपाध्यक्ष (भिलाई इस्पात संयंत्र एथलेटिक्स क्लब) एवं महासचिव (बीएसपी-ओपीए) श्री परविंदर सिंह ने विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित हो कर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

प्रतियोगिताओं में पुरुषों की 100 मीटर दौड़ में बीआरएम के बंशी ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि सीओ एंड सीसीडी के प्रवीण चाफले द्वितीय और एम एंड एचएस के ज्ञान सिंह तृतीय रहे। महिलाओं की 100 मीटर दौड़ में एसएमएस-3 की सरस्वती ने प्रथम स्थान पाया, जबकि मार्केटिंग की लता पिल्लई द्वितीय और एफ एंड ए की सरोज तृतीय रहीं।

भाला फेंक स्पर्धा में यूआरएम के वेंकट रमणा विजयी रहे। द्वितीय स्थान राजहरा माइंस के प्रशांत और तृतीय स्थान बीएफ के राजवन्ना ने हासिल किया। महिलाओं की भाला फेंक प्रतियोगिता में प्लेट मिल की नीता ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि एसएमएस-2 की मोनिका और मार्केटिंग की लता क्रमशः द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहीं।

इस अवसर को और भी विशेष बनाया भिलाई पीजी नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं ने, जो भिलाई इस्पात संयंत्र की सीएसआर योजना अंतर्गत महाविद्यालय में अध्ययनरत हैं। विशेष श्रेणी में आयोजित 100 मीटर दौड़ में गायत्री साहू, आकांक्षा साहू और किरण ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, शॉट पुट प्रतियोगिता में पूर्णिमा प्रथम, किरण द्वितीय और सुष्मिता तृतीय रहीं।

खेलों के सफल आयोजन में क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएँ विभाग के कर्मियों का उल्लेखनीय योगदान रहा। विशेष सहयोग उप प्रबंधक (क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएँ) श्री अभिजीत भौमिक, एनआईएस कोच श्री अनिरुद्ध, तथा कर्मचारियों दामोदरन, रोहित साहू, तुकाराम साहू, दीपक पटेल, शिव कुमार, ज्ञान सिंह, एन.के. मनिकपुरी, रजनीश सिंह और सुधीर यादव ने दिया। इसके अतिरिक्त मनसा कॉलेज के बीपीएड विद्यार्थियों ने भी प्रतियोगिताओं के संचालन में सराहनीय सहयोग प्रदान किया।

गौरतलब है कि राष्ट्रीय खेल दिवस प्रत्येक वर्ष 29 अगस्त को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर मनाया जाता है। इसी दिन फिट इंडिया मूवमेंट की वर्षगांठ भी होती है। इस वर्ष युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ने इस दिवस को ओलंपिक भावना और उसके कालातीत मूल्यों – उत्कृष्टता, मित्रता और सम्मान – को भारत की श्रद्धांजलि के रूप में समर्पित किया।