Home छत्तीसगढ़  चालान के ऑनलाइन भुगतान के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट का ही करें...

 चालान के ऑनलाइन भुगतान के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट का ही करें उपयोग

73
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

परिवहन विभाग ने की अपील

फर्जी कॉल, संदेश या एप के जरिए धोखाधड़ी की कोशिश करने वालों के विरूद्ध थाने में तुरंत शिकायत दर्ज कराएं

रायपुर, 8 सितम्बर 2025

छत्तीसगढ़ में आरटीओ ई-चालान से संबंधित ऑनलाइन ठगी के मामले सामने आ रहे हैं, जिसमें नकली ई-चालान भेजकर लोगों को ट्रैफिक नियम तोड़ने पर कार्रवाई का डर दिखाकर लिंक पर क्लिक करने के लिए मजबूर किया जाता है। इन फर्जी संदेशों के माध्यम से लोगों की व्यक्तिगत जानकारी और बैंक खाते से पैसे चुराए जा रहे हैं।

बेमेतरा स्थित क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध लिंक या एपीके फाइल पर क्लिक न करें। वास्तविक चालान की जानकारी केवल परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइटhttps://echallan.parivahan.gov.in(इचालान डॉट परिवहन डॉट जीओवी डॉट इन) पर ही प्राप्त करें। वेबसाइट पर जाकर पे ऑनलाइन विकल्प पर क्लिक कर चालान नंबर व कैप्चा कोड दर्ज कर तथा पंजीकृत मोबाइल नम्बर पर आए ओटीपी को डालकर चालान विवरण देखा जा सकता है।

परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि पुलिस एवं परिवहन प्रवर्तन अमले द्वारा जब भी ई-चालान जारी किया जाता है तो पंजीकृत मोबाइल नंबर पर केवल इसी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से संदेश भेजे जाते हैं। विभाग ने लोगों से यह भी अपील की है कि किसी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें, किसी अनजान व्यक्ति को ऑनलाइन भुगतान न करें और अपने बैंक खाते से जुड़े लेन-देन को लेकर हमेशा सावधान रहें। यदि किसी प्रकार का फर्जी कॉल, संदेश या एप के जरिए धोखाधड़ी की कोशिश होती है तो उसकी शिकायत तुरंत नजदीकी पुलिस थाने में दर्ज कराएं।