Home छत्तीसगढ़ बीएसपी की काकोली रॉय “विंग्स ऑफ स्टील” आईएसए जेंडर डायवर्सिटी अवार्ड 2025...

बीएसपी की काकोली रॉय “विंग्स ऑफ स्टील” आईएसए जेंडर डायवर्सिटी अवार्ड 2025 से सम्मानित

38
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

सेल- भिलाई इस्पात संयंत्र की महाप्रबंधक (कॉन्ट्रैक्ट सेल – नॉन-वर्क्स) सुश्री काकोली रॉय को भारतीय इस्पात संघ (आईएसए) द्वारा जेंडर और डायवर्सिटी श्रेणी में प्रतिष्ठित “विंग्स ऑफ स्टील” पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार 8 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में आयोजित आईएसए स्टील कॉन्क्लेव 2025 के छठे संस्करण में प्रदान किया गया। साथ ही इस कॉनक्लेव में तीसरे आईएसए कोकिंग कोल शिखर सम्मेलन का भी आयोजन किया गया था।

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) का प्रतिनिधित्व करते हुए सुश्री रॉय को इस्पात क्षेत्र में लैंगिक विविधता को बढ़ावा देने के लिए उनके अभिनव दृष्टिकोण और प्रतिबद्धता के लिए सम्मानित किया गया, जिसमें कार्यस्थल पर समावेशी दृष्टिकोण और समान अवसर को बढ़ावा देने में सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा की जा रही प्रगति को सराहना प्राप्त हुई।

सेल-बीएसपी समूह ने सुश्री रॉय को उनकी दृढ़ संकल्प और चुनौतियों पर विजय पाने की सोच तथा व्यापक इस्पात समुदाय के लिए एक मिसाल कायम करने के लिए बधाई दी है। “आत्मनिर्भर भारत के लिए इस्पात: स्थिरता और विकास को गति प्रदान करना” विषय पर केंद्रित इस सम्मेलन में नीति निर्माताओं, उद्योग जगत के नेताओं और वैश्विक विशेषज्ञों ने मिलकर भारत के इस्पात क्षेत्र के भविष्य की रूपरेखा तैयार की।

इस सम्मेलन के दौरान, सुश्री रॉय ने प्रमुख पैनल चर्चाओं में भी सक्रिय रूप से भाग लिया। आईएसए स्टील कॉन्क्लेव 2025 में आयोजित विचार-विमर्श सत्रों में हरित इस्पात प्रौद्योगिकियों, कच्चे माल की सुरक्षा, इस्पात मूल्य श्रृंखला में एआई एकीकरण, वैश्विक व्यापार चुनौतियों और डीकार्बोनाइजेशन रणनीतियों सहित महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। विशेष सत्र लघु एवं मध्यम उद्यमों के लिए लॉजिस्टिक्स आधुनिकीकरण, डिजिटलीकरण और समावेशी विकास पर केंद्रित थे।