Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली का कहर, दो लोगों की ली जान

छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली का कहर, दो लोगों की ली जान

44
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

रायपुर। राजधानी में बुधवार को शाम चार बजे के बाद अलग-अलग क्षेत्रों में हल्की बूंदाबादी हुई, लेकिन उससे पहले ही दोपहर एक बजे आकाशीय बिजली गिरने से 10वीं के छात्र प्रभात साहू की मौत हो गई। घटना राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र स्थित सेंट जोसेफ स्कूल की है। प्रभात गेम्स पीरियड के दौरान अन्य छात्रों के साथ स्कूल के मैदान में फुटबाल खेल रहा था.इसी दौरान तेज गरज और चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आकर वह झुलस गया। स्कूल प्रबंधन छात्र को पास के निजी अस्पताल ले गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्र के पिता शिवशरण साहू ईओडब्ल्यू में प्रधान आरक्षक हैं। वे मूलरूप से जशपुर के निवासी है। वर्तमान में रायपुर के विजेता कांप्लेक्स में रहते हैं।