Home छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष ने बजरंगपुर-नवागांव प्रकरण में पीड़ित परिवारों से की मुलाकात

विधानसभा अध्यक्ष ने बजरंगपुर-नवागांव प्रकरण में पीड़ित परिवारों से की मुलाकात

41
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज बजरंगपुर-नवागांव वार्ड पहुंचकर हाल ही में घटित प्रकरण में मृतक युवाओं के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने मृतक श्री राजेश ढीमर, श्री सचिन दास मानिकपुरी एवं श्री किशन राजपूत के परिवारों को स्वेच्छानुदान से एक-एक लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की। श्री किशन राजपूत के परिवार को अनुकम्पा नियुक्ति और श्री राजेश ढीमर की पत्नी को जॉब प्लेसमेंट के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि घटना में थाना प्रभारी की लापरवाही के कारण निलंबित कर दिया गया है। दोषियों पर कठोर कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए हैं। डॉ. सिंह ने नवागांव से चिखली तक पुलिस चौकी की स्थापना की घोषणा की तथा क्षेत्र में सतत पुलिस पेट्रोलिंग और सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए।