Home छत्तीसगढ़ वन मंत्री श्री कश्यप ने पीएम सूर्य घर योजना जागरूकता रथ को...

वन मंत्री श्री कश्यप ने पीएम सूर्य घर योजना जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

38
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप ने आज जगदलपुर में प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ पावर हाउस चौक स्थित सब स्टेशन से अपनी यात्रा पर निकला है। इस रथ का उद्देश्य शहर और आस-पास के गांवों में घूमकर लोगों को जागरूक कर इस योजना के लाभ और आवेदन प्रक्रिया के बारे में जानकारी देना है।

इस अवसर पर वन मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि यह योजना लोगों को बिजली के बिल से राहत दिलाने में सहायक होगी। यह केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य देशभर में सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देना है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत सरकार द्वारा 78 हजार रुपये तक की सब्सिडी प्रदान की जा रही है, इसके साथ ही राज्य सरकार द्वारा भी 30 हजार रुपए की सहायता प्रदान की जा रही है। इससे लोगों को अपने घरों में सोलर पैनल लगाना आसान हो गया है।

इस अवसर पर विधायक श्री किरण देव और महापौर श्री संजय पांडे सहित अन्य जनप्रतिनिधि और ऊर्जा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।